{"_id":"580270b44f1c1b6e52292b57","slug":"dg-ssb-pays-tribute-to-jawan-ghanshyam-who-lost-his-life-in-zakura-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में SSB के काफिले पर हुए हमले में दो से तीन आतंकी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में SSB के काफिले पर हुए हमले में दो से तीन आतंकी थे शामिल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देती डीजी एसएसबी
- फोटो : ANI
एसएसबी की डीजी अर्चना रामसुंदरम ने शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर जकूरा इलाके में हुए आतंकी हमले की जानकारी ली। साथ ही हमले में राजस्थान के दौसा जिले के शहीद एसएसबी जवान घनश्याम गुज्जर को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में आठ जवान घायल भी हुए थे। आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
डीजी एसएसबी ने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे आतंकियों ने हमला किया। हमारे तीन कंपनी के जवान छह गाड़ियों में थे। हमले में दो से तीन आतंकियों के होने की बात सामने आ रही है।
आतंकी बड़े हमले की फिराक में थे। जवान पहले से सतर्क थे और जवाबी कार्रवाई की वजह से जवानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 130 के करीब जवान थे। अगर जवान बहादुरी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई न करते तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
ऐसी घटनाओं से न एसएसबी का हौसला टूटा है न टूटेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में डीजीपी के राजेंद्रा, डिवकॉम कश्मीर, आईजीपी गिलानी आदि अधिकारी मौजूद थे।