फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotional program in arnia

Jammu News: गर्मी पर भारी आस्था, दाता दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
Devotional program in arnia
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सैनी कंबोज बिरादरी की मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे में जय दाता तीर्थ राम सैनी देवस्थान पर सैनी कंबोज बिरादरी की मेल हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आस्था के आगे भीषण गर्मी का कोई असर नहीं दिखा। कमेटी के प्रबंधकों ने शुक्रवार सुबह 8 बजे हवन-पूजन किया। 10 बजे के बाद जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने दाता दरबार में माथा टेका। बाद में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दाता परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया था। लोगों की सुविधा के लिए उन्हें बीमारी के अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। कमेटी के प्रबंधकों ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए थे। भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जगह-जगह कूलर और पंखे लगे थे। मौके पर डॉ. ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि दाता तीर्थ राम सैनी के आशीर्वाद से बिरादरी के लोग इकट्ठे होकर आषाढ़ महीने की 9 तारीख को वार्षिक मेल का आयोजन करते हैं। वहीं, कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह सैनी ने कहा कि दाता के आशीर्वाद से सारा काम सकुशल हो जाता है। लोगों की दाता के प्रति अटूट आस्था हैं। इतनी गर्मी में बड़ी संख्या में लोगों को दरबार में देख उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर कमेटी के सदस्य यशपाल सैनी ने बताया कि हर साल वार्षिक मेल का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। वहीं, कमेटी के सदस्य रिशपाल सिंह सैनी ने बताया कि उनके बुजुर्ग दाता दरबार में सेवक थे। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए वह भी दाता दरबार में सेवक हैं। कमेटी के सदस्य दाता जी के दिशा निर्देश पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल श्रद्धालुओं के गणना में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed