फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   devika bridje

Jammu News: यादों को समेटकर मिट्टी में मिल जाएगा देविका पुल

विज्ञापन
devika bridje
सांबा। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान कई स्थान इतिहास बन कर रह जाएंगे। इनमें जिले के देविका नदी पर बने 118 पिल्लर पर पुल शामिल है। कभी इस पुल पर साठ के दशक में विजय आनंद द्वारा निर्देशित सुपर हिट फिल्म गाइड के गाने की शूटिंग अभिनेता देव आनंद ने की थी। यहां कौन है तेरा, मुुसाफिर जाएगा कहां, दम ले ले घड़ी भर मुसाफिर जाएगा कहां। गीत फिल्माया गया था। जिले के विजयपुर जिसे जनरल बाज सिंह के नाम पर बसाया गया था। इसके निकट देविका नदी पर 50 के दशक में बनाया 118 पिल्लर का पुल जम्मू कश्मीर का सबसे लंबा पुल है और देश के दूसरे नंबर पर है। 1965 और 1971 में भारत पाक युद्ध के समय पाकिस्तान की ओर लड़ाकू विमानों ने इस पुल को तोड़ने के भरसक प्रयास किए गए लेकिन देवी शक्तियों के कारण इसका बाल भी बांका नहीं हो सका। अब दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे के कारण नए पुल का निर्माण किया जाना है। इससे यह पुल अपना अस्तित्व खोने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के बाद इस पुल को गाइड पुल के नाम से भी जाना जाने लगा था। जानकारों के अनुसार जब गाइड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट के सदस्य इस मार्ग से कश्मीर जा रहे थे तो इस पुल से गुजरते हुए विजय आनंद को फिल्म के गाने की कुछ पंक्तियां इसी स्थान पर फिल्माने को सूझी। उन्होंने देव आनंद से मंत्रणा कर गाने की शूटिंग की थी। उस समय पुल के आसपास काफी सरंकडा था। अब इस पुल को तोड़े जाने का काम शुरू हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में इस पुल का नामो निशान मिट जाएगा। आधा पुल तोड़ दिया गया है। शेष को भी मशीनों द्वारा तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed