फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development work in akhnoor

Jammu News: अखनूर नपा में 70 लाख के विकास कार्यों की शुरूआत

विज्ञापन
Development work in akhnoor
22 लाख की लागत से बन रहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ ने कस्बे की विभिन्न वार्डों में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उनके साथ नपा उपाध्यक्ष बलदेव राज, पार्षद सुरिंदर शर्मा, पार्षद कर्ण सिंह, पार्षद खेमा देवी, पार्षद शिल्पा महाजन मौजूद रहे। विकास कार्यों में मुख्य रूप से वार्ड 13 में 22 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया गया। इसके अलावा वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9 और 13 में अतिआवश्यक गलियों और नालियों का निर्माण शुरू कराया।


इस दौरान नपा अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। बताया कि नपा ने अखनूर नगर में करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए हैं, जिनमें जियो पोता घाट का सौंदर्यीकरण, वार्ड 3 में सैरगाह, वार्ड 13 में बनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर में सार्वजनिक उपयोगिता के कार्यों के साथ सौंदर्यीकरण के कार्यों को तरजीह दी गई है। इसमें नगर के निर्दोष चौक पर फव्वारे का पुनर्निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि नपा में अब लोगों के घरों से कचरा उठाया जा रहा है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता, राम किशोर शर्मा, राजू टाकिया, अमित गुप्ता, निखिल गुप्ता, अश्विन शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed