{"_id":"6150de648ebc3e04b9361c45","slug":"development-srtc-bus-jammu-news-jammu-city-news-jmu2445051127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जम्मू एयरपोर्ट परिसर से बस ले सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जम्मू एयरपोर्ट परिसर से बस ले सकेंगे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) जम्मू एयरपोर्ट पर अपना काउंटर फिर से शुरू करेगा। इससे एयरपोर्ट परिसर से ही यात्रियों को बस मिलेगी। हवाई अड्डे से अंबफला रूट पर भी बस को चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
तीन साल पहले जम्मू एयरपोर्ट के नवीनीकरण का कार्य होने के बाद जेकेआरटीसी का काउंटर बंद कर दिया था। अब निगम अपने काउंटर को दोबारा शुरू करेगा। इससे पर्यटकों और आम यात्रियों को ऑटो और टैक्सी का अधिक किराया नहीं देना पड़ेगा। जेकेआरटीसी एयरपोर्ट से बस को शहर के मुख्य रूटों पर चलाएगा। एयरपोर्ट परिसर से बस सेवा शुरू होने से जम्मू घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने काउंटर दोबारा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन से बातचीत की है।
--
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर जर्जर, निगम का नहीं ध्यान
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में जेकेआरटीसी के टिकट बुकिंग काउंटर की हालात खस्ता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग काउंटर से टिकट बुक करवाते हैं। बावजूद इसके टिकट काउंटर की हालात में सुधार नहीं किया जा रहा है। काउंटर का दरवाजा, छत टूट चुकी है और आसपास गंदगी के ढेर हैं। टिकट काउंटर से कटड़ा, पुंछ, राजोरी सहित अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के टिकट लिए जाते हैं। ब्यूरो