{"_id":"610c54278ebc3ebcae6a2520","slug":"development-srtc-bus-jammu-news-jammu-city-news-jmu240978722","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजिला मार्गों पर एसी बसें चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजिला मार्गों पर एसी बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) के बेड़े में पहली बार 41 एसी बसें शामिल होने जा रही हैं। सितंबर तक इन बसों को शामिल किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब आम लोगों को सरकारी एसी बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। इनको अंतरजिला मार्गों पर भी चलाने की तैयारी है।
प्रदेश वासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा देने के उद्देश्य से जेकेआरटीसी इन बसों को शामिल कर रही है। इन वाहनों की खरीद गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पर हुई थी। ये बसें बीएस-6 मानक की होंगी, जिन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से तैयार किया गया है।
जेकेआरटीसी अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए कुल 503 वाहनों को शामिल करेगा। इसमें 277 ट्रक, 185 बसें और 41 एसी बसें शामिल हैं। जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि एसी बसों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उनकी टीमें वाहनों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश गई थी, जहां वाहनों की जांच की गई है। संभवत: सितंबर तक ये बसें जेकेआरटीसी में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद इन्हें ऑपरेशन गतिविधियों में लगाया जाएगा। इस बार कुछ बसों को अंतरजिला मार्गों पर चलाने की योजना है। अब तक श्रीनगर को छोड़कर अन्य जिलों के लिए एसी बसें नहीं चलती हैं।
विज्ञापन
बसों का रंग बदलने की भी योजना
जम्मू-कश्मीर परिवहन के बेड़े में शामिल होने वाली बसों का रंग भी अलग होगा। इनका रंग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे जैसा होगा, जिसमें केसरी, सफेद और हरा रंग शामिल है। जेकेआरटीसी जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। खरीदी गई नई बसों का रंग तिरंगे जैसा होगा, जबकि बेड़े में पहले से ही शामिल बसों का रंग बदला जाएगा।
सितंबर तक बसें हमारे पास आ जाएंगी। 41 नई एसी बसों को खरीदा जा रहा है। नई बसें शामिल होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- अंग्रेज सिंह राणा, एमडी, जेकेआरटीसी