{"_id":"610312a38ebc3e58474ed47b","slug":"development-rope-way-offer-jammu-news-jammu-city-news-jmu2405078190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू रोप-वे पर स्वतंत्रता दिवस तक किराये में 50 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू रोप-वे पर स्वतंत्रता दिवस तक किराये में 50 फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू रोप-वे के दोनों सेक्शन शुरू होने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों का रोप-वे पर रुझान बढ़ने लगा है। हाल ही में शुरू हुए सेक्शन-1 में पीरखो-महामाया रोप-वे में प्रतिदिन 50-60 यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों के रुझान को देखते हुए इस रोप-वे में 15 अगस्त तक उद्घाटन ऑफर के तौर पर लोगों को किराये में 50 फीसदी छूट दी गई है। इसमें प्रत्येक सवारी से अप-डाउन में 150 रुपये किराया लिया जा रहा है, जो 300 रुपये प्रस्तावित है। रोप-वे के शुरू होने से आगामी समय में जम्मू में पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले अक्तूबर, 2020 में दूसरे सेक्शन में बाहु-महामाया रोप-वे के शुरू होने पर भी किराये में 50 फीसदी छूट दी गई थी। वर्तमान में इस रोप-वे के लिए प्रत्येक सवारी से 250 रुपये लिए जा रहे हैं। दोनों रोप-वे शुरू होने से यह शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पीरखो, महामाया और बाहु मंदिर से जुड़ गए हैं। यानी पीरखो मंदिर में आने वाला भक्त या पर्यटक पीरखो के साथ महामाया और बाहु मंदिर में भी माथा टेककर रोप-वे से ही वापस पीरखो तक आ सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में तीस वर्ष बाद ऐसे किसी रोप-वे का निर्माण हुआ है। पीरखो-महामाया रोप-वे की लंबाई 1.18 किलोमीटर है और यह सात टावरों पर स्थापित है। इसमें 16 कैबिन लगाए गए हैं, जबकि दो टावरों पर स्थापित बाहु-महामाया रोप-वे की लंबाई 0.485 किलोमीटर है। कोविड प्रोटोकाल के तहत प्रत्येक कैबिन में 3 से 4 व्यक्ति बिठाए जा रहे हैं। नियमों के तहत प्रत्येक कैबिन में एक साथ छह लोगों को बिठाया जा सकता है।
------
पीरखो-महामाया और बाहु-महामाया रोप-वे के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। पीरखो-महामाया रोप-वे के किराये में 50 फीसदी छूट दी गई है, जो स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
राकेश भट्ट, प्रभारी, जम्मू रोप-वे