फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Roads will be made of plastic waste in Jammu instructions given to NHAI

जम्मू-कश्मीर: मंदिरों के शहर में प्लास्टिक कचरे से बनेंगी सड़कें, एनएचएआई को दिए गए ये निर्देश

Fri, 25 Jun 2021 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 25 Jun 2021 02:21 AM IST
सार

प्लास्टिक सड़कों का निर्माण एक नई पहल है। ये प्लास्टिक कचरे और अन्य निर्माण सामग्री से तैयार होती हैं। इस योजना से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुके प्लास्टिक कचरे के निपटान में भी उचित मदद मिलेगी। प्लास्टिक सड़कों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले माल को 10 फीसदी तक कम कर देता है। ये सड़कें अधिक टिकाऊ होती हैं और सामान्य सड़कों की तुलना में लंबी होती हैं।

विज्ञापन
Roads will be made of plastic waste in Jammu instructions given to NHAI
प्लास्टिक कचरे से निर्मित की जा रही सड़क, फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

मंदिरों के शहर जम्मू में प्लास्टिक की सड़कों का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। जम्मू शहर के आसपास पायलट परियोजना के रूप में प्लास्टिक सड़कों के निर्माण के बाद इसे जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण समिति (जेकेपीसीसी) के चेयरमैन सुरेश चुग ने निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत (एनएचएआई) के निदेशक यशपाल जादोन को प्लास्टिक सड़कों के निर्माण के लिए जम्मू शहर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिस्सों की पहचान करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


चुग ने एनएचएआई को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर सड़क निर्माण के लिए आवश्यक प्लास्टिक (जब्त पॉलीथिन) उपलब्ध कराने और जरूरी तकनीकी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। निदेशक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पीसीसी और एनएचएआई की संयुक्त पहल को सफल बनाने के लिए सभी रसद व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। भारतीय सड़क कांग्रेस ने पहले ही देशभर में प्लास्टिक सड़कों के निर्माण के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए विशेष प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


बीएम शर्मा ने बताया कि एनएचएआई की ओर से कुंजवानी में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके पांच किलोमीटर की एक सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन जम्मू-कश्मीर में ऐसी और प्लास्टिक सड़कों की जरूरत है। चुग ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण और जल निकायों में सीधे मलबा डालने से होने वाले प्रदूषण की जानकारी दी। हाल ही में एनएचएआई पर रामबन बनिहाल खंड में दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed