फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाने में देश ने रचा इतिहास

विज्ञापन
Development
कंपनी कर्मचारी ईशा मेहरा। - फोटो : REASI
रियासी। एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा तथा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाने में जम्मू कश्मीर ने इतिहास रचा है। पुल बनाने का काम 2004 में शुरू हुआ था। तब कोड़ी व बक्कल गांव की तरफ संपर्क मार्ग भी सही नहीं था। 18 वर्षों से जारी पुल की आर्क के जुड़ते ही कई लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।
विज्ञापन

पंजतीर्थी जम्मू की निवासी अपकांस कंपनी की एकमात्र महिला कर्मचारी ईशा मेहरा बताती हैं कि वह वर्ष 2021 में कंपनी के साथ बतौर सिविल इंजीनियर जुड़ीं। विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर काम करना उनके लिए काफी अच्छा रहा। एक समय पर इसको बनाने का काम काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन कर्मचारियों की अथक मेहनत के चलते पुल बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि यहां कई नई बातें जानने मिलीं। शनिवार को आर्क जुड़ने के बाद यह गौरव का समय है, जिसको वर्षों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी में योजना का कार्यभार संभालने वाले दुर्गा नगर जम्मू निवासी उमेश कौल के अनुसार पहाड़ी इलाके में चिनाब दरिया के ऊपर इंजीनियरों ने पुल बनाने के लिए बेहतरीन काम किया है। पूरी योजना के साथ काम शुरू किया गया था। पुल बनाने का काम चुनौती के रूप में लिया गया, जिसको पूरा कर देश ने कामयाबी का नया अध्याय लिख दिया है। वर्षों तक इस कामयाबी को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में बतौर एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज काम करने वाले बनतालाब जम्मू निवासी वीर कौल ने कहा कि वह कंपनी के साथ 14 वर्षों से काम कर रहे हैं। कई कठिन परिस्थितियों के आने के बाद भी पुल को बनाने का काम बंद नहीं किया गया। आर्क बनाकर एक सिरे से धकेला जाता था। थोड़ा-थोड़ा कर आर्क को बनाने का काम पूरा कर लिया गया। पुल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर मेहनत की। चिनाब पर बने विश्व के इस नए अजूबे का नाम इतिहास में लिखा जाएगा।

कंपनी कर्मचारी उमेश कौल।

कंपनी कर्मचारी उमेश कौल।- फोटो : REASI

कंपनी कर्मचारी वीर कौल।

कंपनी कर्मचारी वीर कौल।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed