फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

धूल फांक रहा 31 लाख का स्नान घर

विज्ञापन
Development
रियासी के वार्ड़ तीन में 31 लाख रूपयों की लागत से बना स्नान घर बंद पड़ा हुआ। - फोटो : REASI
रियासी। नगर के वार्ड-3 स्थित नई बस्ती मोहल्ले में 31 लाख रुपये से बनाए गए स्नान घर का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। निर्माण के बाद तीन साल से बंद पड़ा स्नान घर धूल फांक रहा है। रखरखाव के अभाव से यह जर्जर होने के कगार पर है। लोगों की मांग पर तत्कालीन सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे एवं स्थानीय विधायक अजय नंदा ने निजि सीडीएफ से डाइट के बिल्कुल सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर स्नान घर बनाने के लिए 31 लाख रुपये जारी किए थे। 2019 में स्नान घर को बनाकर तैयार कर दिया गया, लेकिन आज तक इसके दरवाजों पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कौशल्या राजपूत के अनुसार इतनी रकम खर्च कर स्नान घर का इस्तेमाल स्थानीय नागरिक नहीं कर पा रहे हैं। अभी भी मोहल्ले में किसी के मृत्यु पर परिवार के सदस्यों को नहाने के लिए खुले स्थान का ही इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए बनाए स्नान घर की स्थिति मौजूदा समय के दौरान काफी खस्ताहाल हो गई है। नगर कमेटी के अधिकारियों को चाहिए कि वे इस तरफ ध्यान दें और जहां पर किसी कर्मचारी की तैनाती कर लोगों के लिए स्नान घर खोलें।
विज्ञापन

वार्ड के पार्षद वरुण शर्मा ने कहा कि स्नान घर के भीतर नल लगाने का काम बाकी है। इसके साथ ही रंग रोगन भी किया जाना है, जिसके लिए फंड की मांग की गई है। जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह फंड मिलने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। जनवरी महीने के अंत तक स्थानीय लोगों को जरूरत के समय स्नान घर की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed