फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

इमारत तैयार होने पर भी नहीं खुला जच्चा-बच्चा केंद्र

विज्ञापन
Development
पुराने अस्पताल के स्थान पर बन कर तैयार हुई नयी इमारत। - फोटो : REASI
रियासी। नगर के मुख्य बाजार में पुराने अस्पताल की इमारत के स्थान पर नई इमारत बन कर तैयार हो गई है। लेकिन, यहां घोषित जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केंद्र कब खुलेगा? इसका स्थानीय निवासियों को इंतजार है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में अस्पताल को अगार बल्लियां में बनाई नई इमारत में स्थानांतरित किया गया था। रातोंरात स्थानांतरण किए जाने के बाद नगर में लोगों के बीच रोष भी पनपा। कई दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया गया। तत्कालीन पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। यहां तक कि प्रशासन की तरफ से मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार कर स्थानीय लोगों ने बाजार में समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

अस्पताल पाने के लिए गठित की गई कमेटी के सदस्यों ने लोगों के साथ मिल कर राष्ट्रीय झंडा फहराया था। गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लोगों की मांग पर यहां जच्चा बच्चा मेटरनिटी केंद्र खोलने की घोषणा की थी। पुरानी इमारत का जीर्णोद्घार कर उसे नया स्वरूप दिया गया है। लेकिन, लोग अस्पताल खुलने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पीडीपी नेता ठाकुर बंसी लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही रियासी में नया अस्पताल खुलने की उम्मीद जगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अपने कार्यकाल में फंड जारी किया। पुरानी इमारत के स्थान पर नई इमारत बनना शुरू हुई। भाजपा की धोखेबाजी से सरकार नहीं गिरी होती तो आज यहां अस्पताल पूरी तरह सुचारू हो जाता। लोग इसका फायदा उठा रहे होते।
-----
कांग्रेस नेता सुशेन दुबे ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। उनके स्थानीय नेता प्रशासनिक अधिकारियों के पास चाय पीने जाते हैं। जच्चा बच्चा केंद्र खोलने पर कोई बात नहीं करता। जिस समय रातोंरात अस्पताल स्थानांतरित किया गया था, तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। लोगों की तरफ से विरोध किए जाने के बाद भी मरीजों को जबरदस्ती कुछ सरकारी वाहनों में बैठाकर ले जाया गया था। स्थानीय लोगों के दबाव के बाद ही मेटरनिटी केंद्र खोलने की घोषणा हुई थी। नई इमारत में स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द शुरू न होने पर लोग दोबारा सड़कों पर उतर सकते हैं।

----
सोमवार को मैं कमेटी के अन्य सदस्यों को साथ लेकर एलजी मनोज सिन्हा से जम्मू में मिला। उनके साथ जच्चा बच्चा केंद्र खोलने पर विस्तारपूर्वक बात हुई। एलजी ने उसी समय डीसी रियासी चरणदीप सिंह से बात की, जिन्होंने कहा कि कुछ सुविधाओं को पूरा करने के लिए फंड की कमी आ रही है। जिस पर एलजी ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही फंड जारी कर काम पूरा होगा। वर्ष की शुरूआत में स्थानीय लोगों को जच्चा बच्चा केंद्र का फायदा मिलने की उम्मीद है।
- डॉ. सुखदेव शर्मा, जिला विकास कमेटी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed