फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development problem

Jammu News: समय सीमा खत्म होने को, इमारत का निर्माण कार्य नहीं

विज्ञापन
Development problem
चार साल से चल रहा पुरमंडल डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्यस्थानीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित, लोग कर रहे जल्द निवारण की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। मंडल गांव में डिग्री कॉलेज की इमारत के कार्य को शुरू हुए चार साल हो चले हैं, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो सका। इसकी समय सीमा भी खत्म होने को है, लेकिन काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या करीब तीन सौ है, जो चार कमरों के पंचायत भवन में शिक्षा लेते हैं। इससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी योजना कुलदीप शर्मा, नायब सरपंच बलवीर सिंह, स्थानीय कुलदीप सिंह, आदि ने बताया कि क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करने के लिए पहले 70 से 80 किमी दूर जाते थे। कुछ बच्चे 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते थे। लेकिन, डिग्री कॉलेज होने से उनकी पढ़ाई आसान हो रही है। अगर इसकी इमारत जल्दी बन जाए तो उन्हें और भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी। चार सालों से इसका काम चलता ही जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए, इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। वहीं, डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य राज श्रीधर ने कहा कि हम निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने का लोक निर्माण विभाग से आग्रह कर रहे हैं, ताकि नववर्ष में बच्चों की कक्षाएं नए भवन में शुरू करवाई जा सकें
विज्ञापन

----
नौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन पर छह करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। सरकार किस्तों में पैसा देती है। जैसे-जैसे पैसा आ रहा है, बिल्डिंग का काम पूरा हो रहा है। इसकी समय सीमा हम सुनिश्चित नहीं कर सकते। उम्मीद है कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरुषोत्तम जोशी, एईई, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed