{"_id":"6495f99dd9e2fa39810f2904","slug":"development-problem-samba-news-c-10-1-146488-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नप अध्यक्ष के चहेते के वार्ड में भी हालत खराब, टूटा नाला अब तक नहीं सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नप अध्यक्ष के चहेते के वार्ड में भी हालत खराब, टूटा नाला अब तक नहीं सुधरा
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह चौक से सुंब मार्ग चौक तक दुकानदार परेशान
बारिश में बाजार के बीच और दुकानों में घुसता है नाले का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद सांबा में विपक्ष के पार्षदों का आरोप है कि नप अध्यक्ष उनके वार्ड को मिलने वाले फंड में कटौती कर रहे हैं। या फिर बिल्कुल दे ही नहीं रहे। सारा पैसा अपने चहेते पार्षदों को दिया जा रहा है। इसलिए, उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे। लेकिन, जमीन पर देखें तो उन वार्डों की हालत भी बहुत अलग नहीं है, जिन्हें नप अध्यक्ष फंड मुहैया करा रहे हैं। जैसे वार्ड एक में कस्बे के महाराजा हरि सिंह चौक से सुंब मार्ग चौक तक दुकानों के आगे बना नाला टूटा पड़ा है। यह बड़ी समस्या है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं।
जब भी बारिश होती है, नाले का सारा गंदा पानी बाजार में बिखर जाता है। इससे आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड की पार्षद सीमा अंबा का कहना है कि उन्होंने कई बार हाउस की बैठक में बताया है कि उक्त नाले की मरम्मत करवाई जाए, लेकिन अभी तक कोई उचित समाधान नहीं किया गया है। दुकानदार विवेक गुप्ता, दुकानदार दिनेश गुप्ता, दुकानदार अजात शत्रु सिंह, आदि ने बताया कि महाराजा हरि सिंह चौक से सुंब चौक मार्ग तक सारा दिन लोगों की आवाजाही होती है। अस्पताल, पुलिस थाना, पुराने बाजार व मंडियों और लड़कियों के सरकारी स्कूल की ओर जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है।
उनके अनुसार जब भी बारिश होती है, नाला गंदे पानी से भर जाता है। वह पानी दुकानों के आगे बहने लगता है। इस बारे में कई बार नगर परिषद को अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। अब बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि अन्य राज्य के श्रद्धालु सांबा में पहुंचेगे तो क्या देखेंगे कि सांबा के बाजारों की स्थिति कितनी दयनीय है। उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त से भेंट कर उन्हें भी इस बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
-- --
शाम लाल मार्ग बाजार के नाले को योजना में रखा जाएगा। फंड आने पर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी। हमारी कोशिश है कि सभी वार्डों का सामान विकास किया जाए।
- पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा