{"_id":"693c878b0a4c8f87f1081b9b","slug":"development-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-109875-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रामगढ़ की सड़कों पर 42 लाख से डलेगा तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रामगढ़ की सड़कों पर 42 लाख से डलेगा तारकोल
विज्ञापन
विधायक ने 84.50 लाख की लागत से कई विकास कार्य शुरू करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने शुक्रवार को सड़क सुधार और ग्राम अवसंरचना पर केंद्रित कई कार्यों का उद्घाटन व शुभारंभ किया। इनमें पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण सड़कों पर 42 लाख रुपये से तारकोल डाला जाएगा। अबताल गांव में गली के निर्माण पर तीन लाख और दग गांव में नाली बनाने के लिए 3.50 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने छह लाख रुपये से बने स्टील ट्रस शेड का भी उद्घाटन किया। त्रिंडी गांव में 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक हॉल के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 84.50 लाख की कुल अनुमानित लागत वाले ये सभी विकास कार्य प्रधानमंत्री मोदी के सतत और प्रभावशाली विकास के माध्यम से ग्रामीण भारत के रूपांतरण के दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। माैके पर रामगढ़ की डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।