फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: नए पर्यटन स्थलों की तलाश पर खर्च होंगे 20 करोड़

विज्ञापन
development news
सीएम की समीक्षा बैठक : 1
विज्ञापन

-पर्यटन विभाग के कामों पर 191 करोड़ के खर्च से होंगे एक हजार से ज्यादा काम
-इसमें अमरनाथ यात्रा का फंड भी शामिल
वाटर और विंटर स्पोर्ट्स पर रहेगा फोकस

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाओं के विस्तार, नए स्थलों की तलाश और चुनिंदा स्थलों के मास्टर प्लान पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को ली समीक्षा बैठक में पर्यटकों के लिए हर संभव सुविधाओं का विकास करने का निर्देश दिया। वे पर्यटन विभाग के 2025-26 के कैपेक्स बजट प्लान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नए पर्यटन स्थलों की तलाश पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग की योजना इस साल 1071 काम कराने की है, जिन पर करीब 191 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें अमरनाथ यात्रा का फंड भी शामिल है। सीएम ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग का विशेष फोकस प्रदेश में झीलों के किनारे विंटर और वाटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने पर है। वाटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप करने के लिए 6 करोड़, जबकि विंटर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित करने पर 15 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से तैयार किए जा रहे चुनिंदा टूरिज्म साइट्स के मास्टर प्लान पर भी 10 करोड़ की लागत आएगी। कश्मीर के गुलमर्ग में 27 करोड़ के खर्च से सीवरेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का भी काम होगा। बैठक के दौरान पर्यटन आयुक्त सचिव यशा मुद्गल ने बताया कि 2024-25 के लिए निर्धारित 388 करोड़ के कैपिटल बजट का करीब 66 फीसदी खर्च हो चुका है। इस बजट से कुल डेढ़ हजार काम किए जाने थे, जिनमें से 871 पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकार पड़ी संपत्तियों से भी कमाई की तैयारी:
पर्यटन विभाग की कई ऐसी संपत्तियां हैं, जो बेकार पड़ी हैं। विभाग ऐसी संपत्तियों के नजदीक सुविधाएं विकसित करके इनसे कमाई करने की तैयारी में है। वह ऐसे स्थलों के लिए प्रमोशनल कैंपेन भी चलाएगा।


चुने गए प्रतिनिधियों के प्रस्तावों को 10 करोड़:
जम्मू। पर्यटन विभाग ने चुने गए प्रतिनिधियों के तकनीकी रूप से पास प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने के लिए 10 करोड़ रिजर्व रखे हैं। इस पैसे से उनके हाई प्रायोरिटी वाले काम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed