फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: प्रदेश में नौकरियों की बहार, सात साल में दोगुने हो गए ईपीएफ खाते

विज्ञापन
development news
- 2018 में थे 3 लाख खाते तो अब पहुंचे छह लाख आठ हजार
विज्ञापन

सतीश वालिया
जम्मू। यूटी बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में नौकरियों के अवसर बढ़ रहे हैं। निजी और सरकारी क्षेत्रों में लोगों को नौकरियां मिल रहीं हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2018 के मुकाबले ईपीएफ खातों की संख्या दोगुनी हो गई है। लोग निजी कंपनियों, ठेकेदारों के माध्यम से सरकारी अनुबंध पर और अन्य जगहों पर काम कर रहे हैं। ईपीएफ कटने से उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है। काम छोड़ने के बाद जमा राशि लोग निकाल रहे हैं।
ईपीएफ खातों की संख्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण विभाग के जागरूकता अभियान रहे हैं। ठेकेदारों, कंपनियों से भी ईपीएफओ ने समय-समय पर कर्मचारियों का ब्योरा मांगा। इससे कर्मचारियों के खाते खुलवाने की संख्या बढ़ी। यूटी बनने से पहले 2018 तक प्रदेश में करीब 3 लाख ईपीएफ खाते थे। 31 अक्तूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बना। 2020 में ईपीएफ खातों की संख्या 3 लाख 60 हजार पहुंच गई। इसके बाद खातों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हुई। यह जरूर है कि 2021 में इसकी रफ्तार सुस्त रही और 19 हजार कर्मचारियों के ही खाते खुले। 2022 में इसमें फिर तेजी आई और 49 हजार लोग लाभान्वित हुए। वहीं, 2023 में 66 हजार कर्मचारियों के खाते खुले। 2024 से अब तक 1 लाख 14 हजार खाते खुले।
विज्ञापन


कब कितने ईपीएफ खाते खुले
साल कितने
2020 3 लाख 60 हजार
2021 3 लाख 79 हजार
2022 4 लाख 28 हजार
2023 4 लाख 94 हजार
2024-25 6 लाख 8 हजार
----------------
सुरक्षित हुआ भविष्य
ईपीएफ कटने से काम करने वाले लोग कर्मचारी श्रेणी में आए। ठेकेदारों और कंपनियों ने उनका वेतन निर्धारित किया। जितना कर्मचारी का अंशदान रहा, उतना ही कंपनियों ने भी दिया। इससे नौकरी या काम छोड़ने पर उसका भुगतान कर्मचारी को हुआ। पहले ईपीएफ नहीं कटने से ठेकेदार सीधे भुगतान करते थे। इसका विवरण नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कोट
ईपीएफ खातों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2018 में तीन लाख के आसपास खाते थे। सात साल में इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। कर्मचारियों का भविष्य उज्ज्वल हुआ है।
- रिजवान उद्दीन, आयुक्त, ईपीएफ विभाग
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed