फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development news

Jammu News: जेडीए ने खोले प्राइम कमर्शियल निवेश के द्वार

विज्ञापन
Development news
- 52.40 करोड़ रुपये की सात व्यावसायिक साइटों की ई-नीलामी शुरू
विज्ञापन

- नरवाल, रख बाहु व छन्नी रामा में 40 वर्ष तक लीज पर मिलेंगी साइट
- आवंटन के लिए ऑनलाइन बोली 27 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू में व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने कुल 52.40 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाली सात कमर्शियल साइटों की ई-नीलामी शुरू कर दी है। ऑनलाइन बोली 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 27 जुलाई तक चलेगी। जेडीए के अनुसार सभी भूखंड 40 वर्ष की लीज पर आवंटित किए जाएंगे।
नरवाल, रख बाहु और छन्नी रामा में सात साइट विकसित की जा रहीं हैं। सबसे बड़ी सात कनाल की साइट रख बाहु में है। इसका आरक्षित मूल्य 25.51 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। दो कनाल 10 मरला की साइट का आरक्षित मूल्य 9.11 करोड़ रुपये, दो कनाल का 7.29 करोड़ रुपये जबकि अन्य चार साइटों का आरक्षित मूल्य 2.16 करोड़ से 3.02 करोड़ रुपये के बीच रखा गया है। जेडीए अधिकारियों ने बताया कि नीलामी में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के साथ-साथ पंजीकृत कंपनियां, फर्म, एलएलपी, सोसायटी और ट्रस्ट भी भाग ले सकते हैं। आवेदन शुल्क 10 हजार रुपये रखा गया है। सफल बोलीदाता को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी होने के 30 दिन के भीतर कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा। शेष राशि अगले 10 महीनों में पांच समान किस्तों में चुकानी होगी।
विज्ञापन

------
भूखंडों पर स्वामित्व नहीं, केवल लीज अधिकार मिलेंगे
जेडीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि भूखंडों पर स्वामित्व अधिकार नहीं दिए जाएंगे बल्कि केवल लीज अधिकार मिलेंगे। लीजधारक को दो वर्ष के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना और पांच वर्ष के भीतर पूरा करना होगा। समय पर भुगतान नहीं करने पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज और लगातार छह माह तक किस्त न चुकाने पर आवंटन रद्द करने का प्रावधान रखा गया है। जेडीए को उम्मीद है कि यह ई-नीलामी शहर में नए निवेश को आकर्षित करने के साथ व्यावसायिक गतिविधियों और नियोजित शहरी विकास को भी नई गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed