फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: अमरनाथ यात्रा और मानसून से पहले तवी के टूटे किनारों पर लगेगा मरहम

विज्ञापन
development news
- गुज्जर नगर से बिक्रम चौक तक होगा पुनर्निर्माण, दो करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा और मानसून से पहले तवी नदी के किनारों को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के आने और मानसून में संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए तटीय इलाकों को सुरक्षित बनाया जा रहा है।
गुज्जर नगर तवी पुल से लेकर बिक्रम चौक पुल तक दोनों किनारों पर बीते साल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के कार्यकारी अभियंता गोपाल शर्मा ने कहा कि इसके लिए दो करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया है। यह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत तटबंधों को मजबूत करने, क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत और नदी किनारे सुरक्षा उपायों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून सत्र और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले काम पूरा कर लिया जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन

-------
इन इलाकों को अभी भी करना पड़ेगा इंतजार
26 अगस्त 2025 को शहर में आई भीषण बाढ़ से पीरखो, गुज्जर नगर, गोरखा नगर, महाराजा हरि सिंह पार्क, राजीव काॅलोनी, बेलीचराना और भगवती नगर सहित तवी के अन्य तटीय इलाकों में काफी नुकसान हुआ था। प्रशासन ने महाराजा हरि सिंह पार्क व राजीव काॅलोनी में तवी के तटीय क्षेत्र को ही सुधारने के लिए अब तक कदम उठाए हैं। अन्य कई इलाके अब भी उपेक्षा का शिकार हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाढ़ उनके लिए संकट बनकर आती है लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर केवल वादे ही किए जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अमरनाथ यात्रा और मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed