{"_id":"6a8a141dc6b08f59ca0354a8","slug":"development-news-jammu-news-c-10-jmu1059-993768-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विजयपुर में डबल लेन रेल ओवरब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विजयपुर में डबल लेन रेल ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रेलवे फाटक एस-51 पर बनेगा 860 मीटर लंबा पुल, जाम से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू मंडल के विजयपुर क्षेत्र में रेलवे फाटक संख्या एस-51 पर डबल लेन सड़क रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विजयपुर का रेलवे फाटक ट्रेनों के आवागमन के दौरान बार-बार बंद होता है। इससे यहां लंबा जाम लगने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेल मंत्रालय ने आरओबी को मंजूरी दी है।
प्रस्तावित आरओबी की लंबाई करीब 860 मीटर और चौड़ाई नौ मीटर होगी। दो लेन वाले इस पुल के बनने से विजयपुर-सांबा क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। साथ ही जाम से राहत, समय और ईंधन की बचत और सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार पुल का निर्माण निर्धारित समय में पुरा करने का प्रयास किया जाएगा।