फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: आज पीएम कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
development news
कटड़ा में सुबह 9:15 बजे होगा कार्यक्रम, पीएम ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेल यात्रियों और मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को रविवार को बड़ी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा-अमृतसर के बीच वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
इस ट्रेन के चलने से मां वैष्णो देवी और दरबार साहिब के बीच सफर सुगम व आसान हो जाएगा। यह आठ डिब्बों वाली वंदे भारत 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और पांच घंटे 40 मिनट में 367 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मुख्य कार्यक्रम कटड़ा में सुबह 9:15 बजे से होगा। इसके बाद जम्मू में 11:15 बजे और पठानकोट कैंट पर 12:45 बजे वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने वंदे भारत 26406-26405 के संचालन की मंजूरी दी है। वर्तमान में यात्रियों को कटड़ा-श्रीनगर व जम्मू-अमृतसर के बीच यात्रा करने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन

---
समय सारिणी
कटड़ा से वंदे भारत-26406 सुबह 6:40 बजे चलेगी। 8:05 बजे जम्मू पहुंचेगी और दो मिनट बाद यहां से प्रस्थान करेगी। सुबह 9:30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। 11:28 बजे जालंधर सिटी और दोपहर 12:10 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 26405 शाम 4:25 बजे अमृतसर से रवाना होकर रात 10 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed