फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में जल्द लागू होगी पीवीसी आरसी व्यवस्था, वाहन पंजीकरण प्रक्रिया होगी सुरक्षित और पारदर्शी

विज्ञापन
development news
फोटो ट्रैक पर फाडा के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन आयुक्त से की मुलाकात
विज्ञापन

तकनीकी खाका और लागू करने की रणनीति पर हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वाहन पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही पीवीसी रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी) व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत वाहन मालिकों को अब कागज की आरसी के बजाय टिकाऊ और नकली न की जा सकने वाली पीवीसी आधारित आरसी कार्ड मिलेंगे।
शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) जम्मू के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष महाजन से मुलाकात की और इस व्यवस्था को लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महाजन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य परिवहन क्षेत्र में ऐसी डिजिटल और नागरिक-अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनाना है, जो सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ाएं। पीवीसी आरसी लागू करने की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी, इसलिए सभी वाहन विक्रेता संस्थान इस बदलाव के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

फाडा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पीवीसी रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र का लागू होना पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम है। फाडा इस पहल का पूरा समर्थन करता है। बैठक का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि पीवीसी आरसी प्रणाली के संचालन ढांचे और लागू करने की समय-सीमा को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि इसे पूरे जम्मू-कश्मीर में सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त विकास आनंद भी मौजूद रहे। फाडा के प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय निदेशक साहिल महाजन, रविंदर गंडोत्रा, मानिक बत्रा, आशीष गुप्ता, प्रतीक जैन और कनव अग्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed