फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development news from Akhnoor

Jammu News: उप जिला अस्पताल के पास 90 दुकानें और पार्किंग बनाएगी कोऑपरेटिव सोसायटी

विज्ञापन
Development news from Akhnoor
-प्रोजेक्ट उच्चाधिकारियों को भेजा, मंजूरी मिलते ही काम शुरू करेगी सोसायटी
विज्ञापन

अखनूर। कोऑपरेटिव सोसायटी अखनूर के अधीन कस्बे के सुंगल मोड़ के पास उप जिला अस्पताल से सटी भूमि पर 90 दुकानें और पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। प्रथम चरण में बीस दुकानों का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट हायर अथॉरिटी को भेजा गया है।
सुंगल मोड के पास उप जिला अस्पताल के दोनों ओर कोऑपरेटिव सोसायटी के अधीन 14 कनाल भूमि है। सोसायटी का यहां 90 दुकानें और पार्किंग स्थल बनाने का प्रोजेक्ट है। प्लान उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। प्लान के तहत उप जिला अस्पताल की एक तरफ प्रथम चरण में बीस दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें अस्पताल की मेन दीवार के साथ दस दुकानें बनेंगी। विभिन्न विभागों से एनओसी मिलने पर कार्य शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में बीस दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी। बता दें कि सोसायटी की अखनूर शहर के बीचों-बीच करोड़ों रुपये की इमारतें हैं। इसमें कार्यालय, सुपर बाजार सहित अन्य दुकानें हैं, जो किराये पर आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

कोट...
उप जिला अस्पताल के पास दोनों ओर भूमि पर दुकानें और पार्किंग स्थल बनाने के प्रोजेक्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद प्रथम चरण में बीस दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमोहन, मैनेजर, कोऑपरेटिव सोसायटी अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed