फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

हथकरघा विकास निगम के शोरूम में अपना सामान बेच सकेंगे कारीगर

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। प्रमुख स्थानों पर बने जम्मू-कश्मीर हथकरघा विकास निगम के शोरूम में हथकरघा से जुड़े कारीगर अपना सामान बेच सकेंगे। निगम प्रत्यक्ष विपणन सहायता के नाम से कारीगरों को अपने शोरूम में कमर्शियल स्पेस मुहैया करवाएगा। यह जानकारी निगम के प्रबंध निदेशक हसमत अली इट्टो ने वीरवार को आयोजित बोर्ड बैठक में दी।
विज्ञापन

एलजी के सलाहकार बसीर अहमद खान ने वीरवार को सिविल सचिवालय में जम्मू-कश्मीर हस्तशिल्प (एसएंडई) निगम और जम्मू-कश्मीर हथकरघा विकास निगम की तीसरी संयुक्त निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने एक व्यापक मार्केटिंग रणनीति तैयार करने को कहा। उन्होंने ई-मार्केटिंग को महत्व देने को कहा। पहलगाम, गुलमर्ग और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आने वाले शोरूमों की प्रगति में तेजी लाने का भी कहा। इस दौरान एमडी ने कारपोरेशन की गतिविधियों से सलाहकार को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कारीगरों को लाभान्वित करने के लिए निगम अपनी नीति को बदलकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे कारीगरों को सीधे लाभ हुआ और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग, रंजन कुमार ठाकुर, प्रबंध निदेशक जम्मू-कश्मीर हस्तशिल्प (एसएंडई) निगम और जम्मू-कश्मीर हथकरघा विकास निगम, हसमत अली इट्टो, निदेशक हस्तशिल्प और हथकरघा कश्मीर, महमूद अहमद शाह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed