{"_id":"610313578ebc3e583f063d91","slug":"development-jammu-news-jammu-city-news-jmu240507976","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के प्रसाद के लिए जूट के बैग बनाएगा महिला विकास निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के प्रसाद के लिए जूट के बैग बनाएगा महिला विकास निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वैष्णो देवी के दर्शन करने पर मिलने वाले प्रसाद के बैग अब प्रदेश में ही बनेंगे। इनका निर्माण प्रदेश महिला विकास निगम करेगा। महिलाओं से इन्हें तैयार कराकर रोजगार पैदा किया जाएगा। ताकि, इससे उनको फायदा हो सके। वीरवार को निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान जम्मू में स्थायी कार्यालय स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने का भी निर्णय लिया गया। श्रीनगर में निगम कार्यालय को जल्द पूरा करने और काम शुरू करने पर जोर दिया गया है। निगम के लिए सचिव भी नियुक्त होगा। बैठक में निगम में काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्तियां करने और इन्हें न्यूनतम वेतन देने पर भी चर्चा हुई।
इससे पहले निगम की ओर से चलाई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। कई योजनाओं को मंजूर करने और इनको अपनाने पर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं की आर्थिक स्थिति के उत्थान में जेकेडब्ल्यूडीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया और निगम के प्रबंधन से उनके लिए भरपूर और लाभकारी रोजगार के अवसर पैदा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बात हुई। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को निगम की योजनाओं के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।