फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

थ्री आर फार्मूले से होगा कचरा प्रबंधन, ग्रीन व क्लीन जम्मू बनेगा

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। नगर निगम ने बंधुरख में मैटीरियल रिकवरी सुविधा शुरू कर दी है। इसके शुरू होने से सूखे कचरे से 100 प्रतिशत वसूली हासिल करने के लिए नवीनतम तकनीक आधारित मशीनरी से लैस किया गया है। यह शहर में उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के कागज के कचरे, कार्डबोर्ड और प्लास्टिक आदि को जमा करने और उसको अलग करने में मदद करेगा। शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने तीन आर के मंत्र को अपनाया है। रिड्यूस, रियूस और रिसाइकिल। इनकी मदद से कचरे को कम करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रक्रिया और टिकाऊ पर्यावरण में सुधार लाने के उद्देश्य से उक्त सुविधा शुरू की गई है। इससे शहर में कचरे को उठाने, उसको डिस्पोज करने और दोबारा इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस इस सुविधा से 100 फीसदी सूखे कचरे का इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस सुविधा से प्रभावी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट होगा। सरकार पर्यावरण के संरक्षण और संरक्षण को अपनी विकास योजना का एक अभिन्न अंग बनाने के अलावा, पर्यावरणीय स्थिरता के लिए रचनात्मक अपशिष्ट प्रबंधन रणनीतियों के निर्माण में लगातार प्रयास कर रही है। इसमें तीन आर का मंत्र काफी प्रभावी होगा। जिससे शहर अधिक सुंदर और स्वच्छ होगा।
विज्ञापन

--------
सरकारी राजस्व में होगी वृद्धि
एलजी ने कहा कि पहले आर में हम कम से कम वेस्ट मैनेजमेंट की तरफ जाएंगे। दूसरे आर में वस्तुओं के पुन: उपयोग और तीसरे आर में कचरे से तैयार होनी वाली सामग्री की तरफ जाएंगे। इससे सरकार को अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा। बताया गया कि इस सुविधा को आर्थिक रूप से टिकाऊ सामाजिक-तकनीकी मॉडल बनाने के लिए विभिन्न विशेषताओं से लैस किया गया है। इसके अलावा, यह कचरा बीनने वालों, कचरा एकत्र करने वालों और संबंधित पुनर्चक्रणकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए एक सहायक प्रणाली के रूप में भी कार्य करेगा। इस मौके पर नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed