फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

जम्मू-कश्मीर में फिल्म जगत के 1980 के दशक को वापस लाएंगे

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से प्रसिद्ध फिल्म शूटिंग स्थल रहा है। अब यह स्वर्ण युग वापस आ गया है। कई फिल्म निर्माता प्रदेश में अपनी फिल्मों, वेब श्रृंखलाओं और संगीत एलबमों की शूटिंग के लिए तैयार हैं। सरकार दुनिया भर के निर्माताओं को यहां लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस प्रदेश में फिल्म उद्योग में 1980 के दशक को वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन

उप राज्यपाल बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में संगीतकार जुबिन नौटियाल की म्यूजिक एलबम ‘तुझे भूलना तो चाहा.., के रिलीज कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस एलबम को आईएएस एवं अभिनेता अभिषेक सिंह और प्रदेश की बेटी समरीन कौर ने कश्मीर घाटी में फिल्माया है।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग के लिए एक मुख्य केंद्र बनाने को सरकार कई सुधार कर रही है। बेहतरीन फिल्म नीतियां विकसित की जा रही हैं, जो भारतीय सिनेमा में जम्मू-कश्मीर के अविश्वसनीय गौरव को पुनर्जीवित करेंगी। फिल्म निर्माताओं के लिए सरकार ने सिंगल बिंडो क्लीयरेंस, सुरक्षा और विश्व स्तरीय सुविधाओं का आश्वासन दिया है। पिछले कुछ समय से इम्तियाज अली, इरशाद कामिल, मधुर भंडारकर, सिद्धार्थ राय कपूर जैसे बड़े नामों और प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों के आने से जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग को गति मिली है। फिल्म शूटिंग से पर्यटन क्षेत्र का विकास होने के साथ स्थानीय युवाओं, कलाकारों और तकनीशियनों के लिए अधिक रास्ते और अवसर खुल सकेंगे। इस क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। अपनी मुंबई यात्रा के दौरान प्रमुख फिल्मी हस्तियों के साथ बातचीत को साझा करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि फिल्म जगत जम्मू-कश्मीर में आने को तैयार है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और मजबूत क्षमता को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर डाल दिया जाएगा। इस दौरान विवि के वीसी प्रो. मनोज धर, सलाहकार राजीव राय भटनागर, प्रधान सचिव नितिश्वर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-फिल्म सिटी और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पर काम होगा
उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में फिल्म सिटी, फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, प्रोडक्शन हाउस और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के क्षेत्र को विकसित करने के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 786 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पटनीटॉप, मानसर, सुरुईंसर, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और जम्मू के पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटक सर्किट को जम्मू और आसपास के संभावित पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।
----------
-जम्मू-कश्मीर सबसे खूबसूरत जगहों में एक : नौटियाल
संगीतकार जुबिन नौटियाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। उन्होंने दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को जम्मू-कश्मीर आने और इसकी सुंदरता का अनुभव हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने अभिषेक सिंह और अन्य कलाकारों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव गीत पर लाइव प्रस्तुति दी।
---------
जॉली एलएलबी के निर्देशक जम्मू में फिल्माएंगे वेब
सीरीज, 100 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
सुभाष कपूर ने एलजी के प्रधान सचिव के साथ वेब सीरीज महारानी पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जॉली एलएलबी के निर्देशक एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष कपूर जम्मू में वेब सीरीज महारानी की शूटिंग करेंगे। इसमें 100 स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। बुधवार को राजभवन में उप राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिश्वर कुमार से मुलाकात कर सुभाष कपूर ने वेब सीरीज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस वेब सीरीज को जम्मू में पांच दिन विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा। कपूर ने बताया कि वेब सीरीज में थियेटर और संस्कृति विभाग से 100 स्थानीय कलाकारों को जोड़ा जा रहा है।

फिल्म निर्माता को प्रशासन का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार फिल्म निर्माण के लिए जम्मू-कश्मीर को पसंदीदा स्थान बनाने के लिए उपयुक्त वातावरण विकसित कर रही है। जम्मू में वेब श्रृंखला की शूटिंग से स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सायल और विनीत कुमार शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed