{"_id":"5ff0d8528ebc3e40fb19868f","slug":"development-jammu-city-news-jmu226004611","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी महीने शुरू होगा कचरा संयंत्र केंद्र का काम, 200 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी महीने शुरू होगा कचरा संयंत्र केंद्र का काम, 200 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र का काम इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली है। अब काम का शुभारंभ किया जाएगा। यहां पर रोजाना 400 मीट्रिक टन कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। पहले खुले में या फिर कचरे को दबाकर काम चलाया जा रहा है, इससे कोट भलवाल के लोग परेशान हैं। केंद्र को हटाने के लिए कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन कचरा फेंकने के लिए और कोई जगह न होने के कारण नगर निगम यहां पर ही कचरा फेंक रहा है।
नगर निगम के अनुसार कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र बनाया जाएगा। इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यूनिट तैयार होने के बाद कचरे का रखरखाव एक कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। हर रोज शहर का कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। गीले कचरे से खाद तैयार कर बेची जाएगी। इसके अलावा ठोस कचरे को सड़क निर्माण या फिर अन्य कामों पर लगाया जाएगा।
----------
दो साल से केंद्र निर्माण पर चल रहा विवाद
दो साल से कूड़ा संयंत्र केंद्र के निर्माण पर विवाद चल रहा है। कोट भलवाल के लोगों का कहना है कि यहां पर अकसर दुर्गंध रहती है। इस कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में यूनिट को दूसरी जगह में स्थापित किया जाएगा। अब आधुनिक तकनीक से कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
-----
कचरा संयंत्र केंद्र का निर्माण इसी माह शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 200 करोड़ का बजट स्वीकृत है। अब काम शुरू कर लोगों को सुविधा दी जाएगी। खुले में कचरा नहीं फेंका जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम