फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

कई परियोजनाओं की सौगात लेकर आएगा नया साल

विज्ञापन
development
जम्मू। नए साल के आगमन पर जम्मू शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। कई प्रोजेक्टों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट सिटी और अन्य परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इससे देशभर से आने वाले पर्यटकों को जम्मू में नया लुक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत डोगरा चौक से केसी मोड़ तक फ्लाईओवर पर वर्टिकल गार्डन स्थापित किए जा रहे हैं। मार्च-अप्रैल 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटकों और अन्य लोगों के लिए शहर के अधिकांश स्थानों पर संकेतक (साइनेज) लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य राहगीरों और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए सही स्थान के बारे में जानकारी दर्शाना है। इसमें शहर के ऐतिहासिक मंदिरों, स्थलों, बाजारों को दर्शाया जाएगा। इसी तरह बाग-ए बाहु में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए म्यूजिकल वाटर फाउंटेन स्थापित किया जा रहा है। इसमें आधुनिक साउंड एंड लाइट सिस्टम रहेगा। इसके अलावा दर्जनों रुके प्रोजेक्टों पर काम शुरू होने की उम्मीद है। कुछ परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी गई है। इस साल मंजूरी मिलने के बाद इन पर काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहरवासियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही सरकारी खजाने में भी आय बढ़ेगी, पर्यटन की दृष्टि से भी शहर विकसित होगा। इसके साथ जम्मू बस स्टैंड कम टर्मिनल भी इसी साल जनता को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

--------
जम्मू बस स्टैंड कम टर्मिनल
जम्मू बस स्टैंड कम टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसका शुभारंभ उपराज्यपाल नए साल में करेंगे। इसमें एक साथ 80 बसें पार्क हो सकेंगी। साथ ही एक हजार से ज्यादा वाहन पहली और दूसरी मंजिल में खड़े करने की सुविधा है। यहां पर रेस्तरां, शॉपिंग कांप्लेकस जैसी सुविधाएं भी एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तवी रिवर फ्रंट
अहमदाबाद की साबरमती नदी की तर्ज पर बनने वाले तवी रिवर फ्रंट की डीपीआर को अंतिम मंजूरी के लिए आईआईटी रुड़की को भेजा गया है। नए साल में काम शुरू हो सकता है। इस पर 400 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। हालांकि इसके लिए पहले 150 करोड़ राशि मिली है, लेकिन काम सिरे नहीं चढ़ पाया है।
----------
जम्मू हैबिटेट सेंटर
तवी रिवर फ्रंट की खूबसूरती पर चार चांद लगाने के लिए जम्मू हैबिटेट सेंटर बनाया जाएगा। इसकी भी डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई है। वेयर हाउस को शिफ्ट करने की तैयारी पूरी हो गई है। यह सांबा में चिन्हित किया गया है। इस सेंटर में मॉल, रेस्तरां, पार्किंग, होटल, पार्क आदि की सुविधा मिलेगी।
----------
कृत्रिम झील प्रोजेक्ट
कृत्रिम झील प्रोजेक्ट पर काम चल रहा, इसके लिए डीपीआर भेजी गई है। पहले बजट के अभाव में काम शुरू नहीं हो पाया। इसका ढांचा तैयार किया जा चुका है। अब बजट मिलते ही दोबारा काम शुरू होगा। नए साल में यह काम रफ्तार पकड़ सकता है।
--------------
मुट्ठी में फ्लैट का काम
मुट्ठी में फ्लैट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नए साल में लाभार्थियों को 144 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए जेएंडके बैंक के साथ बोली दाताओं के लिए विज्ञापन भी नए साल में जारी किए जाएंगे।
----------
आईटी कम कामर्शियल प्लाजा वीरपुर
प्रोजेक्ट पर अतिक्रमण के कारण काम रुका हुआ है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत है। अब कोर्ट के आदेश मिलने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू किया जाना है।
----------
हाउसिंग कॉलोनी कोट भलवाल और वीरपुर
हाउसिंग कॉलोनी कोट भलवाल और वीरपुर में अतिक्रमण के कारण काम रुका पड़ा है। अब स्टे हटते ही करोड़ों रुपये की परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। दोनों कॉलोनियों में जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) आवेदकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
-------------
कचरा संयंत्र केंद्र
कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अनुमति मिल गई है। नए साल में एक कंपनी के माध्यम से केंद्र का काम शुरू करवाया जाना है। इसमें हर रोज 400 मीट्रिक टन कचरा ठिकाने लगाया जाएगा।
-----------
पीरखो में पार्किंग का काम
पीरखो में पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है। टेंडर आमंत्रित होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
----------
जेकेआरटीसी में 500 नए वाहन जुडे़ंगे
परिवहन विभाग के भी कई बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूूर होगा। 2021 में जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में 500 नए वाहन जुड़ेंगे। ग्रामीण रूट पर जेकेआरटीसी का परिचालन शुरू हो पाएगा। इसके साथ प्रदेशवासियों को कई नई सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगा।
-------
टैक्सी एग्रीगेटर योजना होगी शुरू
मंदिरों के शहर में ओला उबर की तर्ज पर शुरू होने वाली टैक्सी एग्रीगेटर योजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ जनता को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
-------
सांबा में आईसीसी तैयार
सांबा में केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय पोषित निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र की इस साल सौगत दी जाएगी। 14.40 करोड़ की लागत से यह केंद्र विजयपुर में बना है। इस केंद्र के शुरू होने से वाहनों की जांच वैैज्ञानिक तकनीक से होगी।

------------
कोविड वैक्सीन के साथ मिलेंगे ऑक्सीजन प्लांट
पिछले 10 माह से कोविड महामारी से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को जनवरी में कोविड वैक्सीन से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसमें पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन क्षमता कई गुणा बढ़ जाएगी। नए साल में सभी जिला अस्पतालों खुद के जेनरेशन ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देंगे, जिससे मरीजों को छोटी सी बीमारी के लिए शहरी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए साल में कोविड जैसी संक्रमित बीमारियों से निपटने के लिए अलग से संक्रमण मरीजों के लिए अस्पताल का निर्माण शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed