{"_id":"5f9b26f78ebc3e9bae32c256","slug":"development-jammu-city-news-jmu2217937125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 33.34 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 33.34 लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 251 लाख रुपये जारी
बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 33.34 लाख रुपये मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आयुष मंत्रालय की ओर से जम्मू कश्मीर को केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत 251.523 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक की ओर से शर्तों के आधार पर जारी की जाएगी। इस राशि से 246.348 लाख रुपये से सामान्य (रिक्यूरिंग प्रक्रिया) और 5.175 लाख रुपये पूंजीगत परिसंपत्ति के सृजन पर खर्च किए जाएंगे। यह राशि विभिन्न हेड के तहत जारी की जाएगी।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त की ओर से जारी किए गए एक अन्य आदेश में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम और केंद्र शेयर के तौर पर विभिन्न कार्यों, प्रोजेक्टों और योजनाओं के लिए 33.34 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर के अधीन एसडीएच दवार गुरेज के 30 बिस्तर वाले आईपीडी ब्लॉक पर 9.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह सब सेंटर कनेरी ब्लॉक अखनूर को 1.13 लाख, सब सेंटर घराना ब्लॉक आरएस पुरा को 3.87 लाख, सब सेंटर छन्न मोरेया ब्लाक हीरानगर के लिए 2.11 लाख, एनटीपीएचसी सेर मकड़ी नौशेरा, राजोरी को 0.44 लाख, सब सेंटर पंगदौर सांबा के लिए 1.74 लाख और एएनएमटी स्कूल राजोरी में परीक्षा ब्लॉक के निर्माण के लिए 14.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।