{"_id":"5f8b4eaa8ebc3e9bfa0cd2b7","slug":"development-jammu-city-news-jmu2210235141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजतीर्थी में पार्किंग निर्माण शुरू, 300 वाहन पार्क हो सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजतीर्थी में पार्किंग निर्माण शुरू, 300 वाहन पार्क हो सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंजतीर्थी में पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने काम शुरू करवाया। दो साल के अंदर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें एक साथ तीन सौ वाहन पार्क हो सकेंगे। इस पर 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
वर्ष 2017 में पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से हर बार रद्द जो जाती थी। मौजूदा समय में पंजतीर्थी में पार्किंग न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़क किनारे पार्क हो रहे हैं। इस कारण राहगीरों को भी परेशानी पेश आ रही है। पार्किंग का काम शुरू करवाने के लिए कई बार हाउस में भी खूब बहस हो चुकी है।
पंजतीर्थी में बेतरतीब खड़े वाहनों से हो रही परेशानी
पीरखो में भी पार्किंग के लिए देखी जा रही जगह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पार्किंग न होने से सड़क किनारे लगे बेतरतीब वाहनों से जाम की सबसे ज्यादा समस्या पंजतीर्थी में है। गलियां तंग होने के चलते वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। पैदल तक चलना मुश्किल हो जाता है। अब पार्किंग का निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पीरखो में पार्किंग निर्माण का मसला अभी भी अधर में लटका हुआ है। यहां पर भी 240 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलनी है मगर जगह फाइनल नहीं हो पाई है। इस कारण यहां पर भी वाहन सड़कों किनारे ही पार्क होते हैं। इन दोनों जगह में हर रोज शहर और बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि पंजीतीर्थी में काम शुरू करवा दिया गया है। पीरखो में भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। ब्यूरो
मेयर ने लोगों की शिकायतें सुनीं
जम्मू। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड नंबर चार के इलाकों का दौरा किया और लोगों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, लावारिस पशुओं से मुक्ति और नई पाइप लाइन जल्द बिछाने की मांग की। साथ ही इलाके की साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। लोगों ने कहा, नई पाइप लाइन बिछने से इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। मेयर के साथ पार्षद शारदा कुमारी भी मौजूद रहीं।
मेयर ने कहा, शहर में विकास कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा है। इसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कासिम नगर ग्रेवयार्ड, शेख नगर कब्रिस्तान और शिव मंदिर बहू लोचन चौक में विकास कार्यों पर 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ब्यूरो