फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट पर काम होगा शुरू

विज्ञापन
development
जम्मू। झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत कई सड़कों और पुलों का काम प्रगति पर है। तमाम परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक द्वारा धनराशि मुहैया कराई गई है। ईरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद आबिद रशीद शाह ने बैठक में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे इंजीनियरों और ठेकेदारों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन कर परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विभिन्न परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू होने से महामारी के बाद तनाव के दौर में एक नई उम्मीद जगेगी और आर्थिक गतिविधियों के पुनरोद्धार में भी अहम भूमिका होगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसरों का सृजन होेगा। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक परिवहन और ठेकेदारों को काम की प्रगति के बारे में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया था। डॉ आबिद ने परियोजना प्रबंधक परिवहन, जेएआरएए जम्मू को इन कार्यों के निष्पादन और निगरानी के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर को एईई और जेई को रियासी और पुंछ में तुरंत तैनात करने को कहा गया है। ठेकेदारों के प्रतिनिधियों को निर्माण संबंधी कार्यों के लिए एमएचए और जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए निर्माण स्थलों पर तुरंत कामगार और मशीनरी मुहैया कराने को कहा है। साथ ही कार्य स्थल पर सामाजिक दूरी, फेस मास्क का उपयोग, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य आवश्यक स्वच्छता उपायों को सुनिश्चित करने को कहा है। कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को साइट पर बेहतर निगरानी के लिए आरोग्य सेतु एप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed