{"_id":"6467d2243106c821580e7826","slug":"development-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-jam1029-119746-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दीप तले अंधेरा...बस अड्डे पर नप का दफ्तर फिर भी न शेड न पर्याप्त जल, लाइटें भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दीप तले अंधेरा...बस अड्डे पर नप का दफ्तर फिर भी न शेड न पर्याप्त जल, लाइटें भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधाओं से विहीन अखनूर का मुख्य अड्डा, बारिश-धूप में दुकानों पर खड़े होने को मजबूर यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बा अखनूर का मुख्य बस अड्डा मूलभूत सुविधाओं से विहीन है। यहां नगरपालिका का अपना कार्यालय होने के बावजूद यात्रियों के लिए पीने को पर्याप्त जल तक नहीं है। सफाई का भी बुरा हाल है। यहां रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही के बावजूद हालात बदतर हैं। बस अड्डे में रोज करीब 500 बसें, मेटाडोर, छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। इसमें अखनूर बस अड्डा से खौड, ज्यौड़िया, चौकी चौरा, रियासी, जम्मू, परगवाल, राजोरी, पुंछ में यात्री वाहनों की आवाजाही होती है। सैकड़ों लोग रोज बस अड्डा से होकर गुजरते हैं, पर यहां लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। यात्रियों के लिए शेड तक नहीं है।
15 साल पहले सेना का बनाया शेड संभाला नहीं, नया बनाया नहीं
लोगों का कहना है कि करीब 15 साल पहले सेना के ऑप्रेशन सद्भावना के तहत एक शेड बनाया था, मगर बाद में मरम्मत तक नहीं की गई। उस पर भी अब रेहड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है। बारिश और तेज धूप में यात्रियों को आसपास दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। वहीं, बस अड्डे में यात्रियों के लिए पेयजल की कोई सही व्यवस्था नहीं है। एक मात्र हैंडपंप भी गंदगी से भरा है। लाइट की व्यवस्था कम होने से रात को अधिकतर जगह अंधेरा रहता है।
लोग बोले-बस अड्डे पर यात्रियों को सुविधाएं नाममात्र
बस अड्डे में ही नगरपालिका कार्यालय है। बस अड्डे से हर वर्ष लारी अड्डे के ठेके से रूप में लाखों रुपये की आय होती है मगर नगरपालिका यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कुछ नहीं कर रही। स्थानीय राकेश शर्मा और विक्की भगत ने बताया बस अड्डे में बारिश और गर्मी से बचाव के लिए शेड नहीं है। न ही पर्याप्त पीने का पानी है। विपन गुप्ता ने बताया नगरपालिका को हर वर्ष लाखों रुपए की आय होती है, मगर बस अड्डे में यात्रियों को सुविधाएं नाममात्र ही उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
जल्द लोगों को आ रही समस्याएं दूर कर देंगे : अध्यक्ष संजय सराफ
उधर, नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ ने कहा कि बस अड्डे में शेड बनाने की योजना और बिजली की व्यवस्था को शीघ्र पूरा किया जाएगा। वहीं, पार्षद दीपेश सिंह ने बताया कि बस अड्डे में दो शेडों का टेंडर हो चुका है, मगर नगरपालिका की तरफ से आपसी तालमेल के अभाव से कार्य शुरू नहीं हुआ है। हैंडपंप की समय-समय पर मरम्मत की जाती रही है।