{"_id":"652068c00a025a0f3f00a3b4","slug":"development-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-216996-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिया पोता घाट को जाने वाला रास्ता होगा चौड़ा, सौंदर्यीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिया पोता घाट को जाने वाला रास्ता होगा चौड़ा, सौंदर्यीकरण का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका ने 31 लाख रुपये के विकास कार्यों की कराई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसीअखनूर। नगर के ऐतिहासिक जिया पोता घाट पर शुक्रवार को करीब 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। मौके पर नगरपालिका प्रधान संजय सराफ, वार्ड छह के पार्षद राकेश मल्होत्रा और वार्ड 11 के पार्षद दीपेश सिंह मौजूद रहे। जिया पोता मंदिर के महंत परमेश्वर दास ने भूमि पूजन करवा कर विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया।
पार्षद राकेश मल्होत्रा ने बताया कि जिया पोता घाट का धार्मिक, इतिहास एवं पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्व है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण के लिए अखनूर नपा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। त्योहार के अवसर पर जब भी पर्यटकों या धर्म प्रेमियों की अधिक संख्या घाट पर आती थी तो तंग रास्ते की वजह से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। इस परियोजना के तहत घाट को जाने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा और घाट पर स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। पार्षद दीपेश सिंह ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए कृत्रिम झरना लगाया जाएगा एवं दो कियॉस्क बनाए जाएंगे जहां पर्यटकों के खाने-पीने का समान मिलेगा। वहीं, नपा अध्यक्ष ने बताया कि खराब पड़ी एलईडी को लेकर भी जल्द ठीक किया जाएगा। मौके पर पंकज गुप्ता, सुमित मगोत्रा, कर्ण सिंह, रमेश, आदि मौजूद थे।