फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in akhnoor

Jammu News: सुंगल सुरंग की दोनों छोरों से 1380 मीटर खोदाई पूरी

विज्ञापन
Development in akhnoor
जम्मू-पुंछ हाईवे पर चौकी चौरा क्षेत्र में तेजी से चल रहा सुरंग का काम
विज्ञापन

475 करोड़ रुपये में 2.790 किमी लंबी बनेगी सुरंग, 10 किमी सफर करेगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जम्मू-पुंछ हाईवे पर चौकी चौरा क्षेत्र में सुंगल सुरंग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सुरंग के दोनों छोरों से अब तक 1380 मीटर खोदाई पूरी हो चुकी है। इसके तैयार होने से राजमार्ग पर सफर करीब 10 किमी कम हो जाएगा। इससे सुरक्षा बलों सहित अन्य लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए 5100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें सुरंग का भी प्रबंधन है। बीआरओ की देखरेख में जारी कार्य में सुंगल सुरंग के दोनों छोर से खोदाई का कार्य जारी है। बीआरओ द्वारा पूरी की जाने वाली परियोजना के लिए 475 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। सुरंग की लंबाई 2.790 किमी होगी, जिसमें से 1380 मीटर की खोदाई पूरी हो गई है। सुंगल सुरंग चौकी चौरा के छोर से 620 मीटर और गांव रमिनी माखनिया छोर से 760 मीटर तक खोदी जा चुकी है। अखनूर-पुंछ रोड के पहाड़ी क्षेत्र उप जिला चौकी चौरा से रमिनी मखनिया तक यह सुरंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सुरंग तैयार होने पर इसमें टेलीफोन सहित अन्य आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस सुरंग को बनाने के लिए तीन साल की अवधि तय की गई है। खास बात यह है कि इस हाईवे पर अधिकतर पहाड़ी क्षेत्र है। अत्यधिक मोड़ होने की वजह से सफर में काफी ज्यादा समय लगता है। इन घुमावों को खत्म करने के लिए यह सुरंग बनाई जा रही है। सुंगल सुरंग बनने से करीब 10 किमी सफर कम हो जाएगा। इसमें उप जिला चौकी चौरा, तुंगी मोड, गाला मंदिर, सहित अन्य व्यावसायिक जगह एक तरफ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed