फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Destroy terrorists property in Kashmir build houses for the poor: Ex-officer

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की संपत्ति गिरा गरीबों के लिए घर बनाएं, पूर्व असफर बोले- सरकारों ने दहशतगर्दों को पाला

Tue, 07 Mar 2023 02:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 02:01 AM IST
सार

सेवानिवृत्त कर्नल वीके साही ने कहा कि पिछली सरकारों की वजह से आतंकियों की संपत्तियां अब भी उनके पास हैं क्योंकि सरकारों ने उन्हें पाला है। सरकारें चाहती ही नहीं थी कि इनके ऊपर कोई कार्रवाई हो।

विज्ञापन
Destroy terrorists property in Kashmir build houses for the poor: Ex-officer
श्रीनगर में तैनात जवान। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में आतंकियों की संपत्तियों पर होने वाली कार्रवाई से आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। सेना और पुलिस के सेवानिवृत्त लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई 30 साल पहले ही हो जानी चाहिए थी। संपत्तियां जब्त करना समस्या का हल नहीं है।

विज्ञापन


संपत्तियां को क्षतिग्रस्त करके नए ढांचे बनाकर गरीबों को आवंटित कर देने चाहिए। अगर कोई आतंकी पाकिस्तान में है और तो उसकी संपत्ति जब्त करनी चाहिए। सेवानिवृत्त कर्नल वीके साही ने कहा कि पिछली सरकारों की वजह से आतंकियों की संपत्तियां अब भी उनके पास हैं क्योंकि सरकारों ने उन्हें पाला है।
विज्ञापन


सरकारें चाहती ही नहीं थी कि इनके ऊपर कोई कार्रवाई हो। इसलिए ही तो कोई नियम नहीं बनाया गया। वरना नियम बनते कितना वक्त लगता है। अब भी सरकार ने कदम तो उठाया है, लेकिन इसमें भी कमियां हैं। आधी अधूरी कार्रवाई करने से बात नहीं बनेगी। सरकार को योगी स्टाइल अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की संपत्तियां को सिर्फ जब्त ही नहीं, बल्कि उन्हें क्षतिग्रस्त कर देना चाहिए। इनकी जगह पर नई इमारतें खड़ी कर गरीबों को बांटनी चाहिए। जब्त कर देने से कुछ नहीं होगा। कल को फिर से कश्मीर में पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस जैसी पार्टियों की सरकार आएगी और इनको वापस मिल जाएगी।

बहुत पहले हो जानी चाहिए थी कार्रवाई: जमवाल

सेवानिवृत्त मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल का कहना है कि आतंकियों पर यह कार्रवाई बहुत पहले होनी चाहिए थी। पूर्व की सरकारों ने इन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इन आतंकियों का समर्थन करने वालों की संपत्तियां भी सरकार को अपने कब्जे में लेनी चाहिए थीं।



आतंकवाद का समर्थन करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। आगे ही जम्मू कश्मीर में कार्रवाई होने में बहुत साल लग गए हैं।
 

आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लटरम को 1990 में कंधार कांड में छोड़ा गया था। 30 साल बाद इसकी संपत्ति जब्त की गई है। भारत को इसकी संपत्ति अटैच करते हुए 30 साल लग गए जो कि उसी समय होना चाहिए था। यदि कोई आतंकी इस तरह करता है तो उस पर उसी समय कार्रवाई होना चाहिए। - एसपी वैद, पूर्व डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed