फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   despute

संत समाज बोला- कोर्ट का फैसला मंजूर होगा

विज्ञापन
despute
जम्मू। सतवारी के अशोक नगर में स्थित शिव मंदिर में दूसरे दिन भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है। मंदिर परिसर के आसपास धारा 144 लागू रही। वहीं संत समाज ने कहा कि मंदिर को लेकर कोर्ट का फैसला मंजूर होगा, लेकिन संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शिव मंदिर को लेकर पिछले कुछ समय सेे विवाद बढ़ा है। मंदिर समिति और मंदिर में मौजूद जूना अखाड़ा के महंत के बीच काफी तनातनी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना कि महंत मंदिर पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। मंदिर में अखाड़ा बनाना चाहते, जबकि मंदिर आम लोगों के लिए है, अखाड़े के लिए नहीं। पार्षद पवन सिंह ने कहा कि मंदिर मोहल्ले के बीच में स्थापित है। मंदिर में अखाड़ा बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

दिवंगत महंत का 16वां नहीं होना दुखद
पुरानी मंडी स्थिति राम मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने कहा कि मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने से पहलेे संतों के साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रविवार को ब्रह्मलीन हुए महंत का 16वां था, जो कुछ लोगों के कहने पर पुलिस ने नहीं होने दिया। मंदिर को लेकर विवाद कुछ लोगों ने संतो के बारे में गलत जानकारी देकर खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि दुख इस बात है कि इस मामले पर स्थानीय नेता, अधिकारी और पुलिस प्रशासन संतो के पक्ष में नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed