फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Despite the storm, the weather did not turn mild

Jammu News: आंधी-तूफान के बावजूद नहीं पड़ा मौसम का मिजाज नरम

विज्ञापन
Despite the storm, the weather did not turn mild
प्रदेश का औसत तापमान तीन डिग्री बढ़ा, कश्मीर में भी टूट रहे गर्मी के पुराने रिकॉर्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में करीब 90 मिनट तक तेज आंधी-तूफान के बावजूद मौसम का मिजाज नरम नहीं पड़ा है। रविवार को औसत तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 48 घंटे तक मौसम के शुष्क बने रहने और तापमान के स्थिर रहने की बात कही है। रविवार को जम्मू संभाग में तापमान 38 डिग्री रहा।
यह सामान्य तापमान 35 डिग्री से तीन डिग्री अधिक था। गर्मी का यह असर न केवल जम्मू संभाग में महसूस हो रहा है, बल्कि कश्मीर के कई इलाकों में गर्मी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को जम्मू-कश्मीर के औसतन तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें श्रीनगर में तापमान तेजी से बदल रहा है। यहां काजीकुंड में सामान्य के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को काजीकुंड में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। कोकरनाग में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां सामान्य तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस है। रविवार को यहां 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जम्मू के बनिहाल, भद्रवाह और कठुआ में एक से 1.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्म हवा के चलने की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक यलो अलर्ट को बरकरार रखा गया है। इस दौरान गर्म हवा चलने और तापमान बढ़ने की स्थिति में लू के हालात बन सकते हैं। लोगों को प्रशासनिक सलाह पर अमल करने और धूप में न निकलने की बात कही गई है। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए लगातार पानी पीते रहने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed