फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deputy mayor, environment day

पर्यावरण को रखें हराभरा, पौधे लगाएं : डिप्टी मेयर

विज्ञापन
deputy mayor, environment day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर को हराभरा रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। अभी तक शहरभर में पौधरोपण अभियान चलाए गए। लोग भी नगर निगम की मुहिम का हिस्सा बने और शहर को साफ सुथरा बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग पौधे लगाएं और पर्यावरण को बचाएं। इस मौके पर हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष अरुण खन्ना ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल मनाया जाता है।

इस मौके पर गरीब लोगों को नगर निगम की ओर से कपड़े, फर्नीचर, किताबें और अन्य सामग्री भी वितरित की। पहले एक मुहिम के तहत नगर निगम ने घरों से एकत्रित किया था। पर्यावरण दिवस पर इन्हें गरीबों को बांटा गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और अन्य ने अपने विचार रखे। इसके बाद नगर निगम ने पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें शहरभर में 100 से ज्यादा पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में आयुक्त राहुल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed