फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deployment of officers in Corona hospitals

कोरोना अस्पतालों में अफसरों की तैनाती

विज्ञापन
Deployment of officers in Corona hospitals
जम्मू। प्रदेश में पांच प्रमुख कोविड अस्पतालों में पांच केएएस अफसरों की तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया। केएएस प्रेम सिंह को गर्वनमेंट मेडिकल कालेज, मुश्ताक अहमद को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस सौरा, शब्बीर उल हसन को गर्वनमेंट मेडिकल कालेज श्रीनगर, हमीदा अख्तर को सीडी अस्पताल कश्मीर और राकेश कुमार गुप्ता को सीडी अस्पताल जम्मू में तैनात किया गया हैं। स्पेशल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी करने के अलावा कोविड मरीजों को पर्याप्त उपचार व सुविधाएं मिले इस पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने स्थापित किया आक्सीजन वार रूम
जम्मू। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने उद्योग भवन में 24 घंटे काम करने वाले ऑक्सीजन वार रूम को स्थापित किया हैं। इसमें जम्मू संभाग में आक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी के काम पर नजर रखी जाएगी। विभाग की निदेशक अनु मल्होत्रा ने बताया केएएस अधिकारी मधुर आनंद को इसका नोडल अफसर बनाए गए हैं। आक्सीजन वार रूम से मोबाइल नंबर 9469593931 और 9469593933 से काल कर संपर्क किया जा सकता हैं। आक्सीजन वार रूम सभी उपभोक्ताओं से संपर्क बनाए रखेगा और आक्सीजन की आपूर्ति के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed