फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue problem

Jammu News: डेंगू भर रहा उड़ान, शेड्यूल तक सीमित फॉगिंग अभियान

विज्ञापन
dengue problem
नगर निगम का दावा, अब तक 47 वार्डों में करवाई गई फॉगिंग
विज्ञापन

लोगों का आरोप - मोहल्लों और गलियों में नहीं पहुंची गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू का डंक अब भी जारी है। जम्मू शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। हालांकि कुछ हद तक मामलों में कमी आई है। डेंगू के खात्मे के लिए 12 से 30 नवंबर तक शेड्यूल जारी कर नगर निगम ने फॉगिंग अभियान चलाया है। दावा है कि अब तक 47 वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है, लेकिन अधिकतर इलाकों में अभियान में जुटीं गाड़ियां नहीं पहुंची हैं। लोगों का आरोप है कि मोहल्लों और गलियों में कोई भी गाड़ी या कर्मचारी फॉगिंग करने नहीं आया है। कई घरों के आसपास पानी जमा है, जिसमें मच्छर का लारवा पनप रहा है। कचरे से नाले भरे पड़े हैं। सफाई कर्मचारी भी कूड़ा उठाने नहीं आते। डेंगू का मच्छर अब भी परेशानी बना हुआ है। बता दें कि अब तक जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 6155 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें जम्मू जिले से ही 3928 मामले हैं। रिहाड़ी, बख्शीनगर, तालाब तिल्लो, शक्तिनगर, जानीपुर, भठिंडी, जुल्लाका मोहल्ला, पुराने शहर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, त्रिकुटानगर, सुंजवां, छन्नी हिम्मत, न्यू प्लाॅट आदि क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं। प्रदेश में डेंगू से आठ मौतें हो चुकी हैं।
--------
लगातार चलाया जाए अभियान
वार्ड-8 के निवासी जीतराम, कपिल ने बताया कि उनके वार्ड में फॉगिंग हुई है, जिसके बाद मच्छर कम हुए हैं, लेकिन समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। निगम के अधिकारियों से अपील है कि जब तक डेंगू पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता तब तक अभियान जारी रखा जाए। वार्ड के पड़ते नाले में लोग गंदगी फेंक रहे हैं, लेकिन सफाई करने कोई नहीं आता।
विज्ञापन

--------
उस्ताद मोहल्ले में कई बीमार
एक बार भी नहीं हुई फॉगिंग
वार्ड-9 के उस्ताद मोहल्ले के निवासी मुख्तियार अहमद ने कहा कि उनके मोहल्ले में कई लोग बीमार हैं, लेकिन एक भी बार फॉगिंग नहीं हुई है। जावेद इकबाल ने कहा, नालियां बंद हैं। बार-बार बुलाने के बाद भी सफाई कर्मचारी नहीं आते। डेंगू मरीजों को डॉक्टर नारियल पानी पीने को बोलते हैं, ताकि जल्दी ठीक हो सकें, लेकिन इतने पैसे नहीं हैं कि रोज नारियल पानी पी सकें। मोहल्ले में फॉगिंग करवाई होती तो लोग डेंगू का शिकार नहीं होते। वार्ड-9 के ही रमेश कुमार ने कहा कि बेटे को डेंगू हुआ था, लेकिन मोहल्ले में फॉगिंग नहीं करवाई गई। मैं ऑटो चलाता हूं और ऑटो स्टैंड के पास भी फॉगिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वार्ड-10 के लोगों का भी
आरोप, नहीं पहुंची कोई टीम
वार्ड-10 के निवासी हरदीप ने कहा कि एक बार भी टीम नहीं पहुंची है। ढाई महीने पहले एक टीम आई तो थी, लेकिन फॉगिंग करने वाले नहीं थे। काला सिंह ने कहा, रानी पार्क मोहल्ले में भी फॉगिंग नहीं हुई है। यहां गटर का पानी गलियों में बहता है। लोग मलेरिया, चिकनगुनिया और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। राज तिलक रोड के निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले में फॉगिंग हुई है, अभियान आगे भी चलाया जाना चाहिए। वार्ड-11 के निवासी राहुल ग्रोवर और यासिर ने कहा कि शेड्यूल के हिसाब से उनके वार्ड में फॉगिंग नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले दो बार टीम पहुंची थी।
--------------------
शेड्यूल के तहत वार्डों में फॉगिंग करवाई जा रही है। प्रभावित इलाकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अगर किसी इलाके में फॉगिंग के लिए गाड़ी नहीं पहुंच पाई है तो लोग इसके बारे में सूचित करें। निगम की टीम भेजकर दोबारा उस वार्ड में फॉगिंग करवाएंगे।

डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
-------------

अब इन वार्डों में फॉगिंग करवाने का दावा
तिथि वार्ड
24 नवंबर 53, 54, 56, 57, 58, 68

25 नवंबर 42, 43, 45, 46
26 नवंबर 1, 2, 3, 15
27 नवंबर 47,48, 49, 50, 51, 52, 55
28 नवंबर 4, 5, 6, 7, 71
29 नवंबर 69, 70
30 नवंबर 73, 74
---
अगर आपके वार्ड में भी फोगिंग नहीं हुई है तो 8082167250 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।
--------
प्रदेश में डेंगू के 24 नए
मामले, 13 जम्मू से ही

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 24 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। इनमें जिला जम्मू में सर्वाधिक 13 मामले हैं। उधमपुर में आठ, कठुआ में एक और रियासी व किश्तवाड़ में भी 1-1 मामला मिला है। इस साल अब तक रिकार्ड 680 चिकनगुनिया के मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू से अधिक चिकनगुनिया ने परेशान किया है। इसमें कई दिन हाईग्रेड बुखार रहने के बाद पीड़ित को लंबे समय तक जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed