फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue, health department

Jammu News: जिले में डेंगू ब्लास्ट, 24 घंटे में 68 चपेट में, प्रदेश में आंकड़ा 453 पहुंचा

विज्ञापन
dengue, health department
सरवाल अस्पताल जम्मू में डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए बिस्तरों पर लगाई गई नेट।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में मच्छरों का डंक बढ़ रहा है। 24 घंटे में सीजन के अब तक सबसे अधिक 68 मामले मिले, जबकि प्रदेश में 77 मामले आए। इससे कुल 453 मामले हो गए, जिसमें जिले से 73 प्रतिशत (334) मामले मिल चुके हैं। शहर के अस्पतालों में डेंगू के साथ संदिग्ध बुखार के मरीजों का भर्ती होना जारी है। बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर और अक्टूबर में मामलों में तेजी आ सकती है, क्योंकि बरसात के बाद इसी समय में मच्छर अधिक सक्रिय रहता है। अब तक चिनैनी की महिला की मौत हो चुकी है।
जम्मू में खासतौर पर शहरी इलाकों से डेंगू के अधिक मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। शहर और आसपास के लगभग हिस्सों में मामले मिल रहे हैं। इसमें सरवाल, रिहाड़ी, बख्शी नगर, भठिंडी, सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत, जानीपुर, गांधीनगर है। वेयर हाउस, एसआरटीसी यार्ड, नरवाल यार्ड, नरवाल भी संवेदनशील हैं। इन इलाकों में कंडम वाहनों और दूसरे स्थानों पर बारिश का पानी जमा रहता है, जिससे लारवा बन रहा है। हर साल इन इलाकों से बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित होते रहे हैं। कठुआ, सांबा, राजोरी और पुंछ में 2-2 के अलावा डोडा में 1 मामला मिला है।
विज्ञापन

सरवाल के मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए जीएमसी या एसएमजीएस का सहारा
जम्मू। सरवाल अस्पताल में डेंगू के पीड़ितों के उपचार के लिए उचित इंतजाम किए हैं। समर्पित डेंगू वार्ड में बिस्तरों पर नेट लगाई है, लेकिन ब्लड बैंक स्थापित न होने से डेंगू व अन्य मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए जीएमसी जम्मू या एसएमजीएस अस्पताल में जाना पड़ रहा है। तीमारदारों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई बार प्लेटलेट्स के लिए दो-दो अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। पिछली सरकारों में सरवाल अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने के वादे किए गए, लेकिन अमल नहीं हो पाया। अस्पताल के कई विभागों में सर्जरी भी हो रही है। सिर्फ ब्लड स्टोरेज की सुविधा है, जिसमें कुछ रक्त यूनिट ही रखे जाते हैं। अस्पताल सरवाल, जानीपुर, मुट्ठी, बनतालाब सहित अन्य क्षेत्रों की हजारों आबादी को कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव - डेंगू का मच्छर अधिकांश दिन में काटता है और साफ पानी में पैदा होता है, इसलिए घर और आसपास स्थल ड्राई रखें। कूलरों का पानी रोजाना बदलें। टूटे बर्तनों में पानी जमा न होने दें। बाजुओं और टांगों को पूरी तरह से कपड़े से ढकें। घरों के भीतर मच्छरों को खत्म करने के लिए जरूरी उपाय करें। डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेकर उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed