फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue, gmc, one died, udhampur

Jammu News: जानलेवा डेंगू, जीएमसी में 20 दिन बाद उधमपुर के एक और मरीज की मौत

विज्ञापन
dengue, gmc, one died, udhampur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डेंगू जानलेवा हो रहा है। जीएमसी जम्मू में 20 बाद दिन उधमपुर के एक और मरीज की मौत हो गई। वार्ड-21 के दंदियाल मोहल्ला के 36 वर्षीय व्यक्ति की जांच में मरने का कारण डेंगू पाया गया। परिवार का आरोप है कि दो अस्पतालों के चक्कर काटने पर भी उचित उपचार नहीं मिला, जिससे मरीज की मौत हुई। इससे पहले जीएमसी में ही चिनैनी (उधमपुर) की महिला की डेंगू से मौत हुई थी। जीएमसी जम्मू सहित एसोसिएटेड और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में डेंगू लक्षण के मरीजों का भर्ती होना जारी है। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में 42 मामले मिले।
तीमारदार मोहम्मद इरशाद ने बताया कि भाई मोहम्मद सलीम को तीन दिन जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती रखने के बाद शनिवार को जीएमसी ले आए। उनका आरोप है कि उधमपुर अस्पताल में डेंगू रिपोर्ट तक नहीं दी गई। तब निजी जांच में प्लेटलेट 48 हजार रह गए थे और जीएमसी पहुंचने तक 20 हजार बच गए। भाई के पेट और छाती में पानी भर गया था। जीएमसी में भी प्लेटलेट चढ़ाने के लिए बोलते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी और रविवार तड़के मोहम्मद सलीम ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गए।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि डेंगू से मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहल्ले में कोई नहीं आया। आशंका है कि और लोग भी डेंगू से प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, जम्मू में 33 नए केस मिले, जिससे आंकड़ा 1268 पहुंच गया। कठुआ और अन्य जगहों पर 4-4 मामले आए। उधमपुर में अब तक 80 मामले मिल चुके हैं। प्रदेश में कुल संख्या 1742 पहुंच गई है। जीएमसी के इमरजेंसी वार्ड 2 में 32 और मुख्य वार्ड 3 में 40 बिस्तर मरीजों को समर्पित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकाल के तहत उठाए जाएंगे कदम
सीएमओ उधमपुर डॉ. अनिल मन्हास ने बताया, अनाधिकारिक तौर पर पता चला है कि उधमपुर के एक मरीज की डेंगू से मौत हुई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह जांच का विषय है कि वह डेंगू पॉजिटिव कहां हुआ। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मच्छरों के सफाए के लिए मृतक के घर के आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed