फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue cases reached 228 in jammu division, six new cases found positive

जम्मू संभाग में डेंगू के छह और पाजिटिव मामले आए सामने, आंकड़ा 228 पार

Sat, 12 Oct 2019 08:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 12 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
dengue cases reached 228 in jammu division, six new cases found positive
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू संभाग में डेंगू का डंक जारी है। कठुआ में छह और डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ संभाग में यह आंकड़ा 228 तक पहुंच गया है। राज्यपाल के निर्देश के बाद युद्धस्तर पर डेंगू से बचाव और इससे निपटने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए तमाम उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। डेंगू से जम्मू और सांबा जिला सबसे अधिक प्रभावित है। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का आना जारी है। दर्जनों संदिग्ध मरीजों के खून के नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


मौसम के अनुकूल बने रहने से डेंगू के पाजिटिव मामलों का आना जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार पारा गिरने पर ही इससे राहत मिलेगी। डेंगू का मच्छर संभाग के विभिन्न जिलों में हमला कर रहा है। अब तक जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, रामबन आदि जिलों में डेंगू के डंक से लोग पीड़ित हुए हैं। डेंगू की जांच के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी लेबोरेटरी का भी रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर में डेंगू रोकथाम के लिए थर्मल फॉगिंग अभियान शुरू
जम्मू में डेंगू के मरीजों के बढ़ते मामलों का संज्ञान लेकर नगर निगम ने थर्मल फॉगिंग अभियान छेड़ दिया है। अभियान का शनिवार ओल्ड सिटी से आगाज किया गया। शहर में अभी तक 19 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। अभियान के तहत वाहनों या कर्मचारियों के माध्यम से मच्छरों और लारवा का सफाया किया जाएगा। यह अभियान पूरा साल चलेगा। अक्तूबर और नवंबर माह के बीच डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस बार शुरू हुए अभियान को हर नाली, नाला और गली में चलाया जाएगा। हालांकि पहले भी अभियान 9 अक्तूबर तक अभियान चलाया गया है। अब दोबारा से अभियान शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले-नालियों पर डाले हैं स्लैब, नहीं हुई सफाई 
शहर में कुछेक ऐसे नाले और नालियां हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। कुछ नालियों पर स्लैब है। इससे नालियों में पानी जमा रहता है।
 

"शहर में डेंगू मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए थर्मल फॉगिंग अभियान शुरू किया गया है। इसमें पूरा शहर कवर किया जाएगा। जहां पर वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसी जगहों में कर्मी खुद जाकर फॉगिंग करेंगे।" - बलदेव सिंह बलौरिया, चेयरमैन हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी एमसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed