फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue awareness Programme Conduct

Jammu News: छात्रों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया

विज्ञापन
dengue awareness Programme Conduct
केसी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव पर जागरूक करते राज्य मलेरिया रोग विशेषज्ञ
-राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न गतिविधियां करवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर वीरवार को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों और विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने जोर दिया कि सामाजिक स्तर पर सभी अपना योगदान देकर डेंगू जैसी चुनौती से निपटा जा सकता है। मच्छरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान में जनभागीदारी अधिक होना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। डॉ. डीजे रैना राज्य मलेरिया रोग विशेषज्ञ, जम्मू-कश्मीर ने केसी पब्लिक स्कूल, अखनूर रोड जम्मू में लगभग 650 छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए छात्रों से डेंगू जागरूकता संदेश को अपने घरों तक ले जाने पर जोर दिया। छात्रों के बीच आईईसी सामग्री वितरित की गई। इसी तरह गांधीनगर अस्पताल जम्मू में हुए कार्यक्रम में एएमटी छात्रों, मलेरिया विंग के कर्मचारियों, अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ सहित अन्य लोग शामिल हुए। जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए रैलियां निकाली गईं। इस अभियान में स्कूलों की भागीदारी शामिल थी। इसके अलावा अन्य कई स्वास्थ्य संस्थानों में भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया, जहां स्कूलों में रैलियां, शैक्षिक कार्यक्रम और घर-घर जाकर समुदाय में जागरूकता पैदा की गई। जम्मू नगर निगम की सीमा में कचरा संग्रहण के दौरान निगम के ऑटो चालकों द्वारा आईईसी सामग्री वाले ऑडियो स्पॉट चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed