फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

सुंदरबनी में डेंगू से हुई पहली मौत

विज्ञापन
dengu
सुंदरबनी। सुंदरबनी में डेंगू से पहली मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सुंदरबनी के फायरिंग लाईन भजवाल निवासी राज कुमार पुत्र खेम राज कुछ वर्ष पूर्व सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए। अब वह कटरा श्राइन बोर्ड में सुरक्षा गार्ड के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। दस दिन पूर्व उन्हें कटरा में ही बुखार की शिकायत होने पर घर भेज दिया गया। परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां डॉक्टरों ने उपचार देने के बाद जब तबीयत में सुधार नहीं देखा तो जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन जीएमसी में डाक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। तो उन्हें डीएमसी लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया। वहां भी तबीयत में सुधार होने की बजाय बिगड़ती गई। सोमवार बाद दोपहर डीएमसी के डॉक्टरों ने भी उनकी हालत नाजुक देखते हुए परिजनों को राज कुमार को घर ले जाने के लिए कह दिया। मंगलबार सुबह घर पहुंचने के एक घंटे बाद राज कुमार की मौत हो गई। उपजिला सुंदरबनी में डेंगू बुखार से होने वाली यह पहली मौत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed