फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

संभाग में पांव पसारने लगा डेंगू, जम्मू-कठुआ में सात मामले

विज्ञापन
dengu
जम्मू। कोरोना संकट के बीच डेंगू भी पांव पसारने लगा है। संभाग में पिछले कुछ दिनों में सात मरीज सामने आए हैं। इनमें पांच जम्मू और दो कठुआ के हैं। जम्मू के पांच मरीजों में से तीन लुधियाना से इलाज करवाकर लौटे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार नवंबर तक डेंगू के मरीज बढ़ने के आसार हैं। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कोविड के साथ डेंगू खतरनाक साबित हो सकता है। अभी तक सात मरीजों में जम्मू शहर से पांच और कठुआ से दो मामले मिले हैं, लेकिन इनकी संख्या में आगामी दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। डेंगू मरीज मिलने के बाद मलेरिया विंग की ओर से मरीज के आवास स्थान के आसपास मच्छरों के सफाए के लिए फॉगिंग और अन्य दूसरे उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन इसमें यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि मरीज के घर के आसपास या उनके आवास पर कोई कोविड पीड़ित न हो। ऐसे इलाकों में फॉगिंग से परहेज करके दूसरे उपाय किए जा रहे हैं। केंद्रीय गाइडलाइन में फॉगिंग से कोविड मरीजों को सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिससे पूरी सावधानी बरती जा रही है। राहत यह है कि अभी तक ऐसा कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है, जिसमें पीड़ित को कोविड और डेंगू दोनों हों।
विज्ञापन

कोविड की तरह डेंगू में भी बरतें एहतियात
जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी कोविड लैब में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि लोगों को कोविड की तरह डेंगू में भी एहतियात बरतना चाहिए। खासतौर पर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय, सांस संबंधी आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए। घरों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों से निपटने के लिए जरूरी उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed