फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu eleven cases find

Jammu News: डेंगू का डंक, एक दिन में आए 11 मामले

Sun, 08 Sep 2024 05:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 08 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
dengu eleven cases find
कस्बे में सफाई और फाॅगिंग नहीं होने से मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में स्प्रे करने के लिए भेजी टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू का डंक जारी है। हर दिन मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को 11 मामले आने से जिले में कुल 39 मामले हो गए हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में स्प्रे करने के लिए टीमें भेज दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके मोहल्लों में फागिंग तक नहीं करवाई जा रही है। इससे लोगों को डेंगू का डर सताने लगा है। कस्बे में साफ सफाई के नहीं होने व फाॅगिंग नहीं किए जाने से मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन

वहीं, मच्छरों के कारण लोग घरों में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मच्छरों के कारण शहर में डेंगू के मामलों में भी दिन व दिन बढ़ोतरी हाेती जा रही है। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सांबा शहर में नगर परिषद के तहत आने वाले कई ऐसे वार्ड हैं। उन वार्डों में फॉगिंग नहीं हुई है। वहीं वार्ड न 10 के निवासी बलबीर कुमार, सतपाल परविंदर कुमार, वीना देवी का कहना है कि मोेहल्ले में मच्छर का आतंक फैल चुका है। जब भी मच्छर काटता है तो डेंगू को लेकर मन में डर बन जाता है। लोगों ने मच्छर के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम लगाने के लिए फॉगिंग करने और गंदे पानी पर पनपने वाले मच्छर पर दवा का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने करवाया स्प्रे
कस्बे में डेंगू के 18 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। शनिवार को 11 डेंगू के मामले आए हैं। इनमें मंडी ढंसाला, कस्बे की वार्ड 10, वार्ड 11, सिड़को के फेस एक, मंडी पुशवाली शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्प्रे किया जा रहा है।

बाक्स
डेंगू के मामलों में हो रही बढ़ाेतरी से स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सतर्क है। सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर कस्बे के सभी वार्ड में मोबाइल वाहन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दवा का स्प्रे भी किया जा रहा है। पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।
डॉ ऋचा अरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed