{"_id":"677c4b5da206317cd20a3ca3","slug":"demonstration-was-held-when-the-road-was-in-bad-condition-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101556-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क खस्ताहाल होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क खस्ताहाल होने पर किया प्रदर्शन
Tue, 07 Jan 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे की वार्ड नंबर 13 में लोगों ने सड़क खस्ताहाल होने पर प्रदर्शन किया। 0इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि कई सालों से सड़क की हालत खस्ता है। इससे वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते सड़क के दोनों और दुकानदारों का कारोबार ठप हो रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की स्थिति में सुधार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद खस्ताहाल सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वाले राहगीर भी गड्ढों से परेशान हो रहे हैं। पैदल चलने वालों पर छीटें पड़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत जल्द की जाए। प्रदर्शन करने वालों में श्यामलाल, मस्तराम, आदित्य गुप्ता, अतुल कुमार, अनिल शर्मा शामिल थे।