फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration, DC decision, road, old bus stand

Jammu News: पुराने बस स्टैंड में नाले किनारे सड़क बनाने के डीसी के फैसले पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration, DC decision, road, old bus stand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुराने बस स्टैंड में नाले किनारे सड़क बनाने पर उपायुक्त के फैसले के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध जताया। डीसी अवनी लवासा ने बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बस स्टैंड का दौरा किया और नए बस स्टैंड से बीसी रोड वाया पुराना बस स्टैंड तक सड़क बनाने का निर्देश दिए। जैसे ही काम शुरू हुआ तो व्यापारी विरोध करने लगे। इसके बाद काम रुकवाया गया। शाम चार बजे के बाद बस स्टैंड में पुलिस की मौजूदगी में काम शुरू करवाया। इसी बीच व्यापारी पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। बाद में व्यापारियों ने फिर से प्रदर्शन शुरू किया और दुकानों के आगे से सड़क बनाने की मांग की। शाम साढ़े पांच बजे प्रशासन से एडीसी हरविंद्र सिंह, तहसीलदार कमल प्रीत और एसपी कुलदीप हांडा पहुंचे और दुकानों के आगे से सड़क बनाने के निर्देश दिए, फिर व्यापारी शांत हुए।

ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश टाक, महासचिव राजन गुप्ता, शॉपकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु सूदन ने कहा कि नाले किनारे पाइप लगने से दुकानदारों को नुकसान होगा। पहले बस स्टैंड होता था और दुकानें चलती थीं। अब रोड बनने के बाद टीन से किनारों को कवर करना है। ऐसे में दुकानों में कौन आएगा। अन्य लोग काम करते हैं, उनका क्या होगा। उन्होंने कहा कि विरोध सुबह से जारी है। प्रशासन सुन नहीं है। शाम पांच बजे बैठक के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद दुकानदार काम पर लौटे। उन्होंने कहा कि कभी जेडीए नोटिस जारी करता है तो कभी दूसरा विभाग। यही नहीं, बस स्टैंड को खाली करवाने के लिए निर्देश भी होते हैं। प्रशासन आए दिन नए फरमान दे रहा है, जो सरासर गलत है। अब सड़क दुकानों के आगे बनने से सवारियां उतरेंगी। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार मामला शांत करवा दिया गया है और बस स्टैंड में दुकानों के आगे से सड़क निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed