फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration against encroachment on the land of Shishu Samadhi

Jammu News: मार्ग बंद कर शिशु समाधि की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 26 Jan 2025 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 26 Jan 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against encroachment on the land of Shishu Samadhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे में शिशु समाधि पर विशेष समुदाय की ओर से भवन निर्माण करने पर सामाजिक संगठनों ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद रहा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाए। एसडीएम आरएस पुरा व अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि चार वर्ष पूर्व लोगों के विरोध पर भवन का निर्माण कार्य बंद करवाया गया था। अब फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, दवेन्द्र शर्मा, विक्रम शर्मा, कुंदन पहलवान आदि ने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्य बंद नहीं करवाया तो बुधवार को आरएस पुरा कस्बा बंद रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम सीमा परिहार ने प्रदर्शन कर लोगों को आश्वासन देते हुए बुधवार का समय तय किया। इस दौरान तहसीलदार चन्द्र शेखर शर्मा, एसडीपीओं निखिल गाेंगना, आरएस पुरा थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed